Mumbai Indians IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है, जिस वजह से सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम में से कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। इस वजह से पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी कई खिलाड़ियों को रिलीज करते दिखाई दे सकती है।

आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई के ऐसे ही 9 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रिलीज होना पूरी तरह से तय है और उन खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) व रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस

दरअसल, आईपीएल 2025 (IPL 2025)  में मेगा ऑक्शन होने की वजह से कोई भी टीम ज्यादा से ज्यादा तीन या चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी। ऐसे में मुंबई को भी अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। हालांकि बाकी सब खिलाड़ियों को रिलीज करने से मुंबई को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिलीज कर मुंबई को काफी नुकसान होने वाला है और आज हम उन्हीं में से 9 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस जिन 9 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है उनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, पीयूष चावला, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल और डेवाल्ड ब्रेविस का नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं नीता अंबानी

बता दें कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) जिन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं उनमें मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम सबसे टॉप पर है। उनके अलावा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, ऑलराउंडर टीम डेविड और नेहाल वडेरा को रिटेन किया जा सकता है।

हालांकि अभी जब तक बीसीसीआई (BCCI) आधिकारिक तौर पर रिटेंशन रूल का ऐलान नहीं कर देती तब तक यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि आखिर कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। मालूम हो कि बीसीसीआई इस महीने के अंत या अगले महीने के पहले सप्ताह तक इसका ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने से सिर्फ 1 कदम दूर हैं विराट कोहली, जल्द बनाएंगे ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड 

Latest News