India

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में इन स्कीम्स पर मिल रहा छप्परफाड़ फायदा, जानें सब कुछ

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) में किसी भी स्कीम से जुड़कर बढ़िया कमाई कर सकते हैं, जहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है. पोस्ट ऑफिस में पैसा...

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) में किसी भी स्कीम से जुड़कर बढ़िया कमाई कर सकते हैं, जहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है. पोस्ट ऑफिस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा भी मिलता है, और सिक्योरिटी भी बनी रहती है. क्या आपको पता है कि सरकार और निजी बैंक 6 से 7 फीसदी तक ब्याज प्रदान कर रहे हैं.

दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में छोटी स्कीम पर 7 से 9.20 फीसदी तक ब्याज मुहैया कराया जा रहा है. यह एक सुरक्षित ऑफर भी है, जो एकदम किसी तरह की परेशानी नहीं है. पोस्ट ऑफिस के सामने अब बैंक एफडी फीकी पड़ती नजर आ रही है. पोस्ट ऑफिस में जोखिम भी नहीं, और कमाई एकदम बढ़िया है.

सुरक्षित निवेश, मोटा मुनाफा

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम की सबसे बड़ी खासियत की सरकारी की गारंटी होती है. पैसा नहीं डूबता है. निवेश एकदम सुरक्षित रहता है. यही भरोसा पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को बैंक एफडी से भी अधिक मजबूत बनाने का काम करता है. जो लोग पुराने टैक्स रिजीम का ऑप्शन चुनते हैं, उन्हें कई योजनाओं में इनकम टैक्स में छूट का फायदा भी दिया जाता है.

सबसे खास बात कि सरकार हर तिमाही में ब्याज दरों की समीक्षा करती है. इससे रिटर्न बाजार की परिस्थितियों के अनुसार, संतुलित भी बना रहता है. पोस्ट ऑपिस की स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातों को समझ सकते हैं, जहां पूरा कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

जानिए किस स्कीम पर कितना रिटर्न मिल रहा

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम काफी लोकप्रिय है. इस स्कीम में निवेश करने पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है. तिमाही के आधार पर पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है. मंथली इनकम अकाउंट उन लोगों के लिए किसी वरदान की तरह है जो हर महीने तय आय की जरूरत होती है. इसमें लोगों को हर महीने आय की जरूरत भी रहती है, जिसमें लोगों को 7.4 फीसदी ब्याज मिलता है.

वहीं, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 7.7 फीसदी ब्याज केसाथ टैक्स सेविंग का भरोसेमंद माध्यम है, जहां किसी तरह की दिक्त नहीं होती है. पीपीएफ 7.10 फीसदी ब्याज के साथ लंबी अवधि में टैक्स फ्री रिटर्न देता है. किसान विकास पत्र 7.5 फीसदी ब्याज पर 115 महीनों में पैसा दोगुना करने का वादा करता है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *