India

Monsoon Update: फिर थमेगी जिंदगी की रफ्तार, इन राज्यों में मौसम पर मिली बुरी खबर

monsoon forecast: एक बार फिर उत्तर भारत (north india) में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, जिससे कहीं सर्द हवा तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है. सुबह और...

: एक बार फिर उत्तर भारत (north india) में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, जिससे कहीं सर्द हवा तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है. सुबह और शाम सर्द हवाएं गलन जैसी सर्दी का एहसास भी करवाती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं दोपहर में निकल रही धूप लोगों के चेहरे पर सुकून भी लाती दिख रही है.

पहाड़ी हिस्सों में मौसम काफी बदला-बदला भी दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अभी भी बर्फबारी (snowfall) हो रही है. कई इलाकों में तो तापमान का स्तर जमाव बिंदु से भी नीचे पहुंच गया है. दिल्ली एनसीआर (delhi ncr) में भी सर्दी ने जिदंगी की रफ्तार धीमी कर दी है. भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है. कहां कैसा मौसम रहेगा नीचे जान सकते हैं.

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली आज दिन की शुरुआत धुंध रहने की उम्मीद जताई गई है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में अब बारिश की रफ्तार पर पूरी तरह से विराम तो लग गया है. आईएमडी ने यूपी और बिहार में आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रहने की संभावना जताई गई है.

इन हिस्सों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा भी छाया रह सकता है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की वजह से सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *