India

Weather Forecast: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आसमानी बिजली से रहें सावधान!!!

weather alert: भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का स्तर बढ़ने लगा है, जहां सर्दी विदाई की तरफ आगे बढ़ रही है. उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मैदानों...

: भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का स्तर बढ़ने लगा है, जहां सर्दी विदाई की तरफ आगे बढ़ रही है. उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मैदानों में अब लोगों ने दिन में गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है. सूरज की चमक के आगे लोगों को पसीना आने लगा है.

गुनगुनी धूप अब गर्माहट में बदलने लगी है. लेकिन क्या आपको पता है कि मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है, जिससे कई जगह बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी की मानें तो देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कहां कैसा मौसम रहेगा नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक 12 राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

आईएमडी की मानें तो अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में भी जगह-जगह बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तथा उत्तराखंड में 18 एवं 19 फरवरी को कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

यहां घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. झांसी, बिजनौर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, प्रयोगराज, गोरखपुर और देवरिया में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, पटियाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर और होशियारपुर में कोहरा छाया रह सकता है.

उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी कोहरे की चादर लिपटने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, बिलासपुर, ऊना, सोलन, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर में कोहरे की संभावना जताई है.

दिल्ली एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली व एनसीआर में दो दिन तक अंबर में सामान्य से अधिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की किए जाने की संभावना जताई है. आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है. बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *