India

Weather Update: गिरेगी बिजली-गरजेंगे बादल, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

weather forecast: धीरे-धीरे अब सर्दी की विदाई हो रही है, जिसके बाद गर्मी (Heat) का सिलसिला शुरू हो जाएगा. गर्मी के आगमन के साथ ही लोगों का पसीना निकलना शुरू...

: धीरे-धीरे अब सर्दी की विदाई हो रही है, जिसके बाद गर्मी (Heat) का सिलसिला शुरू हो जाएगा. गर्मी के आगमन के साथ ही लोगों का पसीना निकलना शुरू हो जाएगा. पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर में तो अभी से ही धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है. यहां बस सुबह और शाम की सर्दी रह गई है.

लोगों ने स्वेटर, जर्सी और जैकेट सहित सभी गर्म कपड़े सूटकेस व संदूक में रखना शुरू कर दिया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी (Snowfall) ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. अभी भी पहाड़ सफेद चादर में लिपटे पड़े हैं.

बंगाल की खाड़ी से उठी हलचल ने मौसम (weather) का पूरा मिजाज ही बदल दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम से जुड़ा अपडेट जाने लें.

इन हिस्सों में होगी बारिश

आईएमडी की मानें तो 20 से 24 फरवरी के बीच देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. यहां बादलों की गरज व बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी समुद्री इलाकों में मौसम सामान्य जनजीवन में खलल पैदा कर सकता है. हिमाचल से तमिलनाडु तक मौसम का प्रभाव रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम का खतरा अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है. व

यहां भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इनके अलावा केरल, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना जताई है. देश के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

इससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और श्रीलंका तट के आसपास समुद्र उफान पर रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली एनसीआर का मौसम

आईएमडी की मानें तो दिल्ली-NCR में 20 फरवरी को मौसम अचानक करवट लेने की संभावना जताई है. आईएमडी की मानें तो क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई है. गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी उम्मीद जताई गई है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *