India

Weather Forecast: छतरी तानकर रखें तैयार, इन हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Forecast – उत्तर भारत (North India) सहित देश के तमाम इलाकों के लिए आगामी तीन दिन काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी...

Weather Forecast – उत्तर भारत (North India) सहित देश के तमाम इलाकों के लिए आगामी तीन दिन काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा रखी है. कई जगह तो तापमान (Temperature) माइनस में दर्ज किया जा रहा है. उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप होने से छाया का सहारा भी लेना पड़ने लगा है.

एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होगा, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ जाएगा. इसकी वजह से कई जगह बारिश की संभावना भी जताई गई है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं. जहां आपका कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

आईएमडी (imd) की मानें तो आगामी तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्मरी सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है. फिर यहां तापमान में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. पूर्वी राज्यों में धीरे-धीरे सर्दी का स्तर कम होता जाएगा. मार्च से गर्मी की शुरुआत होगी.

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी हिमालयन इलाकों में दो नए पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होते दिख रहे हैं. इसके असर से 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जमकर बारिश की संभावना जताई है. यहां बर्फबारी भी होने की संभावना जताई है.

आईएमडी ने जानकारी दी कि 14 और 15 फरवरी को भी इन हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर रह सकता है. कई स्थानों पर बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है. 16 फरवरी को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यहां अभी भी सर्दी का प्रभाव

आईएमडी ने दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. उत्तर भारत और कुछ अन्य राज्यों में ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है.

इनके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है. देश के मैदानी हिस्सों में सबसे कम तापमान राजस्थान के पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *