India

Monsoon Update: 6 और 7 फरवरी को इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

monsoon forecast: उत्तर भारत (north india) में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की दस्तक से स्थिति खराब बनी हुई है, जिससे लगातार मौसम लोगों को जीवन को प्रभावित कर रहा...

: उत्तर भारत (north india) में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की दस्तक से स्थिति खराब बनी हुई है, जिससे लगातार मौसम लोगों को जीवन को प्रभावित कर रहा है. ऊंची पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (snowfall) का दौर भी देखने को मिल रहा है. दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी से सक्रिय होने की संभावना है.

इसका असर दो दिन दिखेगा. पहाड़ों पर घनी बारिश और बर्फबारी से स्थिति नाजुक बन सकती है. राजधानी दिल्ली व आसपास के तमाम इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. पश्चिमी यूपी (west up) और दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाए होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है.

दिन में भी इंडीकेटर जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं. मौसम विभाग ने कई जगह कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान लें.

कितने हिस्सों में होगी बारिश?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर तमाम हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की उम्मीद जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर दी है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दोनों संभाग के 25 जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी.

अगले 24 घंटे तक यह दौर बने रहने की उम्मीद जताई गई है. इसके बाद फिर कोहरे की सफेद चादर छाए रहने की संभावना बनी हुई है. अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अचानक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट भी जारी किया गया है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *