India

Monsoon Update: सफेद चादर में लिपटे पहाड़, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Monsoon Update – दिल्ली से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश से तक कड़ाके की सर्दी (cold) ने जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली में घना कोहरा (fog)...

Monsoon Update – दिल्ली से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश से तक कड़ाके की सर्दी (cold) ने जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली में घना कोहरा (fog) और आसमान में धुंध से प्रदूषण (pollution) का स्तर भी खराब बना हुआ है. रविवार की सुबह भी दिल्ली व आसपास के इलाकों में भारी कोहरा छाया पड़ा है.

कोहरा का अंदाजा आप हाईवों और लगे जाम से लगा सकते हैं. वाहनों चालकों को धीरे चलने व इंडीकेटर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दूसरी ओर उत्तर भारत के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (western disturbance active) होने की संभावना है, जिससे जगह-जगह बारिश की संभावना (rain alert) बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई है. मौसम पर अपडेट नीचे जान सकते हैं.

किन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 22 से 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 18 से 22 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी की मानें तो राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. कई स्थानों पर मध्यम और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है. यहां मैक्सिमम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है. 19 व 20 जनवरी को भी मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद जताई गई है.

जानिए यूपी का मौसम

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का स्तर बढ़ गया है. दिन के समय में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई गई है. यहां तेज धूप की वजह से दिन में कुछ राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम होते ही गलन की वजह से ठिठुरन काफी बढ़ने लगती है, जिससे लोगों को अलाव जलाकर समय बिताना पड़ रहा है.

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है. पुडुचेरी, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *