India

Monsoon Forecast: कई राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा, बिजली भी गिरने की संभावना

monsoon forecast: भारत के हर कोने में सुबह से 77वें गणतंत्र दिवस (republic day) की धूम सुनाई दे रही है. गांव से लेकर कस्बों तक लोग देशभक्ति के समर में...

: भारत के हर कोने में सुबह से 77वें गणतंत्र दिवस (republic day) की धूम सुनाई दे रही है. गांव से लेकर कस्बों तक लोग देशभक्ति के समर में डूबे हैं, जहां तिरंगा यात्रा में संगीत का तड़का भी लग रहा है. दूसरी तरफ कुछ जगह गणतंत्र दिवस के सेलिब्रेशन में मौसम भी खलल डालता दिख रहा है.

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का भी प्रभाव दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowfall) ने सामान्य जनजीवन प्रभावित कर दिया है.

हरियाणा, पश्चिमी यूपी के अधिकतर हिस्सों में सोमवार सुबह से धूप खिली है. हां, हवा चलने से तापमान के स्तर में गिरावट जरूरी आई है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के मौसम पर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान लें.

हरियाणा सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी देखने का दौर देखने को मिल सकता है. इन हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ झोंकेदार हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई गी है.

कुछ हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है. 27 जनवरी को भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर देखने की संभावना जताई है.

इन हिस्सों में होगी बारिश

आईएमडी (imd) के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में मौसम (weather) के करवट लेने की संभावना जताई गई है. 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवा भी चलने की संभावना जताई है. वहीं, इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. राजधानी दिल्ली में दिल्ली में 26 जनवरी की दोपहर से पहले कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

वहीं, 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में, 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तथा 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. 28 जनवरी को बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवा चलने की उम्मीद जताई गई है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *