India

Monsoon Alert: छतरी तानकर रखें तैयार, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों मौसम करवट बदल चुका है, जिससे कई जगह बादलों की गरज के साथ बारिश (Rain) भी हो रही है. इतना ही नहीं इसके...

नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों मौसम करवट बदल चुका है, जिससे कई जगह बादलों की गरज के साथ बारिश (Rain) भी हो रही है. इतना ही नहीं इसके अलावा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश (Rain) से तापमान (Temperature) काफी नीचे गिर चुका है, जहां लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

इससे हर कोई काफी परेशान है. राजस्थान के भी कई हिस्सों में उत्तरी, हिमालय क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान (Temperature) शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारकंड और ओडिशा में तापमान का स्तर काफी बढ़ने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. बादलों की गरज और चमक को देखते हुए लोगों से सावधानी की अपील की गई है.

इन राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर हिमचाल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज और चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी कर दिया है.

अगले कुछ घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बिजली और गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी के दौरान गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश में भी 27 और 28 जनवरी को गरज के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है.

28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. 28 जनवरी को बिहार में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की उम्मीद जताई गई है.

यूपी में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर मामूली बारिश होने से तापमान के स्तर में गिरावट होने से सर्दी का स्तर बढ़ गया है. बादलों की गरज और चमक का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है. मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा में बारिश हो रही है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *