अगर आप नई Maruti Suzuki SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! भारत की सबसे पसंदीदा कार कंपनी Maruti Suzuki अगले 2 सालों में 5 नई SUVs लॉन्च करने वाली है, जिनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल मॉडल्स शामिल हैं। इनमें पहली इलेक्ट्रिक e Vitara से लेकर 7-सीटर Grand Vitara तक शामिल होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी नई Maruti SUVs सबसे ज्यादा अच्छी होगी।
Read More – Mahindra की नई Vision SXT की डिटेल्स आई सामने: 15 अगस्त को होगा लॉन्च
1. Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को सितंबर 2025 तक लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी के नए Heartect e प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 500km+ की रेंज वाली बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें फास्ट-चार्जिंग, लेवल 2 ADAS और दो बैटरी ऑप्शन्स भी मिलेंगे।
Read More – Tesla Model Y खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउनपेमेंट: जानें पूरी डिटेल्स
2. Maruti Suzuki Escudo
आपको बता दें की Maruti Suzuki Escudo नाम की एक नई SUV लॉन्च करने वाली है, जो Grand Vitara से थोड़ी बड़ी होगी। हालांकि, यह Grand Vitara से सस्ती होगी और इसे Arena शोरूम के जरिए बेचा जाएगा। इसमें Grand Vitara जैसे ही इंजन ऑप्शन्स मिल सकते हैं, जिसमें हाइब्रिड और माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट्स शामिल हैं।
3. 7-सीटर Maruti Suzuki Grand Vitara
Maruti Suzuki अब 7-सीटर वाली Grand Vitara लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी बड़ी कारों से सीधी टक्कर लेगी। इसमें तीसरी रौ में बैठने की सुविधा होगी साथ ही इसमें Grand Vitara के मौजूदा फीचर्स और इंजन ऑप्शन्स भी दिए जाएंगे।
4. Maruti Suzuki Micro SUV
Maruti Suzuki एक नई माइक्रो SUV लॉन्च करने वाली है, जो Hyundai Exter और Tata Punch को सीधी टक्कर देगी। यह 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी कॉम्पैक्ट साइज और मारुति का भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू।
Read More – Mahindra की नई Vision SXT की डिटेल्स आई सामने: 15 अगस्त को होगा लॉन्च
5. Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki अब Fronx का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Smart Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो Dzire के एक्सपोर्ट वर्जन में पहले से मौजूद है। इससे Fronx का माइलेज और बेहतर हो जाएगा, जिससे यह और भी ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट हो जाएगी। इसमें ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।