होंडा के फैंस के लिए बड़ी खबर! कंपनी ने एक टीजर जारी कर 23 जुलाई यानी आज के बारे में लॉन्च का संकेत दिया है। इस इवेंट में Honda Activa 7G Hybrid के साथ-साथ Shine 100, SP 160 और एक सरप्राइज रेट्रो बाइक भी पेश हो सकती है। ये नए मॉडल भारतीय बाजार में तहलका मचा देंगे। तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स!
Read More – TVS की सबसे ताकतवर एडवेंचर बाइक होने वाली है लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन और एक्सपेक्टेड प्राइस
Activa 7G Hybrid
होंडा की फ्लैगशिप स्कूटर Activa का नया वर्जन 7G Hybrid जल्द ही मार्केट में आ सकता है। इस बार कंपनी ने ग्राहकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े अपडेट्स दिए हैं।
- बड़ा स्टोरेज: पिछले मॉडल की सबसे बड़ी कमी छोटा अंडरसीट स्टोरेज था, जिसे 7G में इम्प्रूव किया गया है।
- डिस्क ब्रेक ऑप्शन: अब फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट भी मिलेगा, जो सेफ्टी को बढ़ाएगा।
- हाइब्रिड टेक्नोलॉजी: नया हाइब्रिड सिस्टम माइलेज को और बेहतर बना सकता है।
Shine 100
आपको बता दें की 100cc सेगमेंट में होंडा अपनी Shine 100 को नए अवतार में ला रही है। यह बाइक Hero Splendor Plus को सीधी चुनौती देगी। इसमें
- डिजिटल कंसोल: नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मॉडर्न लुक देगा।
- LED लाइट्स: एलईडी हेडलाइट और टेल लैंप से विजिबिलिटी बेहतर होगी।
- फ्रंट डिस्क ब्रेक: सेफ्टी के लिए यह बड़ा अपग्रेड होगा।
SP 160
Honda की SP 160 को भी नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसमें एग्रेसिव स्टाइलिंग जो नई ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। अपग्रेडेड फीचर्स जिसमे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम हो सकता है। वही 160cc इंजन जिसमे परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं होगा। यह बाइक Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 को टक्कर देगी।
Read More – ITR में भूल से भी ना करें ये छोटी सी गलती, वरना होगी 7 साल की जेल और 200% जुर्माना!
CB190TR रेट्रो बाइक
होंडा भारत में एक नई रेट्रो बाइक CB190TR भी ला सकती है। यह बाइक CB300R की तरह दिखेगी, लेकिन Hornet 2.0 के इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसमें
- नेओ-रेट्रो डिजाइन: क्लासिक लुक में मॉडर्न टच।
- 190cc इंजन: परफॉर्मेंस और माइलेज का बेहतर बैलेंस।
- CB350 के विकल्प के तौर पर: जो लोग CB350 का बजट नहीं कर पाते, उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकती है।