India

PM Kisan Yojana: होली से पहले किसानों को खाते में आएंगे 2,000 रुपये! जल्द कराएं यह काम

PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की आगामी यानी 22वीं किस्त (22th installment) का इंतजार किसान बड़ी ही बेसब्री के साथ...

: पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( samman nidhi yojana) की आगामी यानी 22वीं किस्त () का इंतजार किसान बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं. उम्मीद है कि सरकार इस किस्त की राशि को होली से पहले फरवरी के आखिर में ट्रांसफर की जा सकती है, जो किसी गुड न्यूज की तरह साबित होगी.

इस किस्त का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिसने जरूरी काम करा रखे होंगे. अगर आपने जरूरी काम नहीं करा रखे हैं तो फिर किस्त की रकम अटक जाएगी जो एक बड़ा झटका साबित होगी. किस्त की रकम खाते ट्र्रांसफर करने की आधिकारिक रूप से तारीख तो स्पष्ट नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है.

किसान कराएं जरूरी काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की 2,000 रुपये की 22वीं किस्त का फायदा उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने कुछ जरूरी काम करवा रखे होंगे. किसानों को सबसे पहले ई-केवाईसी का काम कराना होगा. इसके अलावा किसान भू-सत्यापन जैसे काम करवा सकते हैं. फार्मर रजिस्ट्री भी किसान बिना समय गंवाएं करवा सकते हैं.

इन कार्यों को नहीं कराने पर आपका किस्त का पैसा बीच में लटक सकता है. ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को पिछली किस्त का लाभ भी नहीं मिला है. अगर अब किसान यह काम करा लेंगे तो अटका पड़ा पैसा आराम से मिल जाएगा.

कितने किसानों को मिलेगा फायदा?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा कितने किसानों को मिलेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22वीं किस्त में लगभग सवा 9 नौ करोड़ किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है, जिससे इनकी किस्मत चमकनी तय है.

कैसे ट्रांफसफर होगा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का पैसा भी डीबीटी के जरिए भेजा जाएगा. रकम अकाउंट में आते ही आपको मैसेज के जरिए यह जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी. इसके बाद फिर पैसों का लेन-देन आसानी से कर सकते हैं.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *