India

Monsoon Forecast: 3 फरवरी तक इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें

monsoon update: उत्तर भारत (north india) के तमाम इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance active) हो स कता है. इससे फिर से तमाम इलाकों में...

: उत्तर भारत (north india) के तमाम इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance active) हो स कता है. इससे फिर से तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग (weather department) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से प्रभावी होने की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा 2 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है. 31 जनवरी से 3 फरवरी यानी 4 दिन हिमालयी इलाकों से लेकर मैदानों तक में बारिश (rain) भी देखने को मिल सकती है. मौसम कहां कैसा रहेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (weather department) ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में 1 से 2 फरवरी को गरज व चमक के साथ बर्फबारी और बारिश (snowfall and railn alert) की संभावना जताई गई है. राजस्थान में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज और चमक की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अुसार, मध्य प्रदेश में 1 से 2 फरवरी, छत्तीसगढ़ में 2 फरवरी को हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. यहां न्यूनतम तापमान में बदलाव का भी अलर्ट जारी कर दिया है. उत्तर-पश्चिमी भारत में आगामी दो दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई गई है.

तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और फिर दो दिनों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं, मध्य भारत में 24 घंटे के भीतर 2 से 3 डिग्री सेल्सिस की बढ़ोतरी और फिद दो दिन में गिरावट के साथ स्थिरता रह सकती है.

कोहरे से राहत नहीं

मौसम विभाग की मानें तो घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय में घना कोहरा जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है.

30 से 31 जनवरी को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर भी देखने को मिल सकती है. वहीं, मछुआरों को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक बांगाली की खाड़ी, पश्चिमी श्रीलंका, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और अरब सागर के किनारे पर नहीं जाने की सलाह दी है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *