Monsoon Update: दिन में छाएगा अंधेरा, तीन दिन कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Monsoon Forecast Update: भारत के ज्यादातर इलाकों में अभी सर्दी का दौर जारी है. पश्चिमी यूपी (west up) के अधिकतर जगह सुबह से बादलों की आवाजही और सर्द हवा चल रही है. आसमान में बादल छाए रहने से तापमान (temperature) के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे हिस्सों में पहाड़ सफेद चादर में तब्दील हैं.

लगातार बर्फबारी (snowfall) से हिमस्खलन जैसी घटनाएं भी रही हैं. बर्फबारी के चलते कई मार्ग भी बाधित हैं. पूर्वी यूपी और बिहार के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो केरल में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अभी भी तेज़ बारिश (Rain) का सिलसिला जारी हैय अब केरल में मौसम ने फिर करवट ले ली है. आईएमडी की मानें तो 10-12 फरवरी को केरल में भारी बारिश की संभावना (Rain Alert) जताई गई है. कई जगह जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना जताई गई है.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

आईएमडी (IMD) की की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है. यहां एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. 10-12 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में जमकर बारिश की संभावना जताई गई है. कई जगह बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है.

कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

आईएमडी (IMD) ने 10-12 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

आईएमडी ने 10-12 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप,, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में तेज बारिश की संभावना जताई है.

About the Author

Vipin

VirajKumar@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
Vipin - Author at TimesBull
About the Author

Vipin

Vipin - Author at TimesBull

Leave a Comment