India

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी! सैलरी भी लगाएगी छलांग

da hike update – केंद्रीय कर्मचारियों (central employee) को अब जल्द ही तगड़ी सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (central employee) के...

केंद्रीय कर्मचारियों () को अब जल्द ही तगड़ी सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (central employee) के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे सैलरी भी छलांगी लगाएगी.

फरवरी के आखिरी सप्ताह यानी मार्च से पहले डीए को बढ़ाया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होनी तय मानी जा रही है. अभी डीए बढ़ोतरी की तारीख पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है. सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, नीचे कैलकुलेशन समझ सकते हैं.

कितना हो जाएगा डीए?

केंद्र सरकार (central government) ने अगर साल 2026 की पहली छमाही के डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की तो फिर यह 63 फीसदी तक हो जाएगा. अभी डीए की दरें 58 फीसदी हैं. साल 2025 की दूसरी छमाही में 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद डीए 58 फीसदी हो गया था.

अब जो डीए बढ़ेगा, उसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. सैलरी में भी तगड़ा इजाफा होना तय माना जा रहा है. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह गणित नीचे समझ सकते हैं.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 50000 रुपये महीना है तो फिर 5 फीसदी डीए के हिसाब से तगड़ी बढ़ोतरी होगी. मतलब 50000 रुपये की सैलरी पर 5 फीसदी डीए के हिसाब से लगभग 2500 रुपये महाना का इजाफा होगा. पूरे साल का कैलकुलेशन करें तो 30,000 रुपये तक बढ़कर आएंगे. यह राशि किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी.

सालाना कितनी बार बढ़ता डीए

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए हर साल में दो बार बढ़ाती है. बढ़े हुए डीए की दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं. केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को तैयार कर लागू किया जा सकता है.

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2027 के किसी भी महीने में 8वां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है. वैसे एरियर का फायदा 1 जनवरी 2026 से ही मिलने की उम्मीद है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग को 31 मार्च 2025 तक के लिए लागू किया गया था.

 

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull covering latest news and updates.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *