नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट दर्शकों की निगाहें भारत और इंग्लैंड के टेस्ट सीरिज पर है। तो इस दूसरी ओर इंग्लिश धरती पर ही वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 टर्नामेंट शुरू हो रहा है। जिसका पहला मैच 18 जुलाई शुक्रवार से होगा। यह टी20 टूर्नामेंट बड़ा रोमांचकारी साबित होने वाला है। क्योंकि इसमें युवराज सिंह, शाहिद आफरीदी, एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, ब्रेट ली, इयोन मोर्गन और मोहम्मद हफीज जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
बता दें कि इस समय क्रिकेट के कई सीरिज चल रही है। क्रिकेट को पंस करने वाले लोग टीवी पर आखें गड़ाए रहते है। भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है, तो भारत की महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है। वूमेन टीम के खिलाफ वो व्हाइट बॉल सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के मैच बड़े जबरदस्त होने वाले है। इसमें लगभग 6 टीम हिस्सा ले रही है।
WCL 2025 में खेलेगी ये 6 टीमें
शायद आप ने पहली बार ही र्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का नाम सुना होगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलने वाली है, जिसमें इंडिया चैम्पियंस, पाकिस्तान चैम्पियंस, इंग्लैंड चैम्पियंस, ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, साउथ अफ्रीका चैम्पियंस और वेस्टइंडीज चैम्पियंस है।
कब होगा इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस का मैच?
इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स की निगाहें मैच पर रहा है, जिससे इन दोनों देशों का मैच 20 जुलाई को एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से होगा। इस मैच की इंडिया चैम्पियंस की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे और पाकिस्तान चैम्पियंस की कमान शाहिद आफरीदी संभालेंगे। दर्शक इस मैच का लाइव टेलेकॉस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के Star Sports चैनल पर देख सकेगें।
इंडिया चैम्पियंस में शामिल है ये खिलाड़ी
युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबति रायडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरॉन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान।
पाकिस्तान चैम्पियंस शामिल है ये खिलाड़ी
शाहिद आफरीदी (कप्तान), मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शर्जील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर।
WCL 2025 के कब-कब होगें मैच
WCL 2025 का पहला मैच 18 जुलाई से इंग्लैंड चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच होगा। WCL 2025 में पहला सेमीफाइनल 31 जुलाई शाम 5 बजे को होगा,
दूसरा सेमीफाइनल 31 जुलाई रात 9 बजे खेला जाएगा जबकि 2 अगस्त को फाइनल होगा। हालांकि आप को यहां पर टूर्नामेंट के सभी मैच की जानकारी दे रहे है।
18 जुलाई- इंग्लैंड चैम्पियंस vs पाकिस्तान चैम्पियंस का मुकाबला रात 9 बजे से होगा।
19 जुलाई- वेस्टइंडीज चैम्पियंस vs साउथ अफ्रीका चैम्पियंस, शाम 5 बजे।
19 जुलाई- इंग्लैंड चैम्पियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, रात 9 बजे।
20 जुलाई- इंडिया चैम्पियंस vs पाकिस्तान चैम्पियंस, रात 9 बजे।
22 जुलाई- इंग्लैंड चैम्पियंस vs वेस्टइंडीज चैम्पियंस, शाम 5 बजे।
22 जुलाई- इंडिया चैम्पियंस vs साउथ अफ्रीका चैम्पियंस, रात 9 बजे।
23 जुलाई- ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस vs वेस्टइंडीज चैम्पियंस, रात 9 बजे।
24 जुलाई- साउथ अफ्रीका चैम्पियंस vs इंग्लैंड चैम्पियंस, रात 9 बजे।
25 जुलाई- पाकिस्तान चैम्पियंस vs साउथ अफ्रीका चैम्पियंस, रात 9 बजे।
26 जुलाई- इंडिया चैम्पियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, शाम 5 बजे।
26 जुलाई- पाकिस्तान चैम्पियंस vs वेस्टइंडीज चैम्पियंस, रात 9 बजे।
27 जुलाई- साउथ अफ्रीका चैम्पियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, शाम 5 बजे।
27 जुलाई- इंडिया चैम्पियंस vs इंग्लैंड चैम्पियंस, रात 9 बजे।
29 जुलाई- ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस vs पाकिस्तान चैम्पियंस, शाम 5 बजे।
29 जुलाई- इंडिया चैम्पियंस vs वेस्टइंडीज चैम्पियंस, रात 9 बजे।