अगर आपकी आंखें बहुत जल्दी कमजोर हो गई हैं। यानी बेहद कम उम्र से आंखों पर चश्मा लग गया है तो यह आपके लिए बेहद काम की जानकरी है। जम यहां कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे। इसके साथ ही आपके दिल और शरीर के अन्य अंगों को फायदा देंगे।
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ऑप्थमोलॉजी की मानें तो लो फैट डाइट, फल, सब्जियों और साबुत अनाज जैसे चीजों का सेवन करने से आपकी आंखों को बहुत फायदा मिलेगा। इसके साथ ही दिल को भी फायदा मिलेगा। आइए आपको इन चीजों के बारे में जानते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों को खाएं
आंखों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व विटामिन ए होता है। रेटिना को हमारे प्रकाश किरणों को चित्र में बदलने के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए की जरूरत होगी। विटामिन ए की कमी होने के बाद आपकी आंखों में नमी कम हो जाती है।
गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद में और भी ज्यादा विटामिन ए पाई जाती है। खरबूजा और खुबानी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करें।
विटामिन सी पाए जाने वाले फल और सब्जियां खाएं
विटामिन सी आंखों के लिए बेहद अच्छा पोषक तत्व है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में शरीर को कुछ खाने पीने की चीजें, अनहेल्दी हैबिट्स और पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। शरीर में तले हुए खाद्य पदार्थ, तंबाकू का धुआं और सूरज की किरणें आदि फ्री रैडिकल्स पैदा करते हैं। फ्री रैडिकल्स इस तरह के अणु हैं, जो सीधे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि विटामिन सी कोशिकाओं को रिपेयर और बनाने में मदद करती है।
विटामिन सी पाने के लिए संतरा, कीनू, अंगूर और नींबू जाइए खट्टे फलों का सेवन करें। वहीं विटामिन सी के लिए आड़ू, लाल शिमला मिर्च, टमाटर और स्ट्रॉबेरी का भी सेवन कर सकते हैं।
आप ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन करके सिर्फ आंखों को ही नहीं फायदा मिलता है बल्कि दिल और शरीर के अन्य अंगों को फायदा मिलता है। इन फूड्स से आंखों को रोशनी बढ़ेगी और साथ ही चश्मा भी हट सकता है। इसके साथ ही शरीर के दूसरे अंगों को फायदा मिलता है।