Home India Weather Alert: गरजेंगे बादल-गिरेगी बिजली, इन राज्यों में...
India

Weather Alert: गरजेंगे बादल-गिरेगी बिजली, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Weather Alert: भारत (north) के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों मौसम (weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (western uttar pradesh) के विभिन्न हिस्सों में हवा चल रही है. जगह-जगह सूर्य की चमक भी तेज है, जिससे तापमान (temperature) में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में अभी भी बर्फबारी (snowfall) से तापमान का स्तर काफी नीचे है.

कुछ स्थानों पर तो पहाड़ सफेद चादर में ढक चुके हैं. जिससे लोगों की कंपकंपी बंधी हुई हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी ने लोगों की कंपकंपी बना कर रखी दी है.आगामी दिनों में मौसम और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के अनुसार, 13 से 19 फरवरी के बीच में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की मानें ते उत्तराखंड और अरुणाचल में बारिश हो सकती है.

19 से 26 फरवरी के बीच इन सभी राज्यों के अलावा केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में भी सामान्य से अधिक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वोत्तर भाग में सामान्य से कम बारिश की उम्मीद जताई गई है. दिल्ली पर भी दिख सकता है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, अगले 2 हफ्तों में दिल्ली औऱ उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है. इसके साथ ही यहां यहां के शहरों में अधिकतम तापमान अभी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है. आगामी दिनों में 2 पश्चिमी विक्षोभ से 16 फरवरी तक थोड़ा बहुत असर दिखने की उम्मीद जताई है.

वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते हल्का चक्रवाती अंश की संभावना जताई गई है. अरब सागर औऱ उसके आसपास का दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना रह सकता है. आईएमडी की मानें तो इसका प्रभाव विस्तार मध्य तक देखने को मिल सकता है. 15 फरवरी तक निम्न दबाव का क्षेत्र उस इलाके में बनने की संभावना है.
इस बीच चेतावनी जारी की गई है।

Verified Source Google News hindi.timesbull.com ✓ Trusted