India

Monsoon Update: 13 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट

Rain Alert

Monsoon Forecast: बीते 24 घंटे से भारत के तमाम इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (western disturbance) होने से मौसम काफी खराब बना हुआ है. कुछ इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश (rain) हो रही है, जिससे तापमान के स्तर में गिरावट हुई है. तापमान (temperature) में गिरावट से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी (snowfall) और बारिश से तापमान जमावबिंदु से भी नीचे पहुंच गया है. उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में सुबह-सुबह जमकर बारिश से जगह-जगह पानी भर गया. बारिश से यातायात भी बाधित रहा है, जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के विभिन्न इलाकों में बारिश की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे जान लें.

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (weather department) ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी (imd) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में बारिश और आंधी, तूफान की भी संभावना जताई गई है. अनुमान जताया गया है. वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

कश्मीर घाटी में भी बारिश

कश्मीर घाट में मंगलवार को बारिश और भारी बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है. श्रीनगर एयरपोर्ट की सभी 58 उड़ानें रद्द की गई हैं. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया. दिल्ली में जनवरी महीने की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है.

आगामी दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद जताई गई है. डोड और राजौरी जैसे जिलों में सेना और बीआरओ ने फंसे हुए 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है.

यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

आईएमडी की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज की गई है. राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *