Budget 2026 Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की किस्त की राशि को बढ़ाए जाने की उम्मीद चल रही है. वित्त बजट 2026 किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है, जिससे कृषकों की किस्मत चमकनी तय है. केंद्र सरकार सालाना मिलने वाली राशि को बढ़ाकर सीधे 9000 रुपये तक कर सकती है.
बजट (budget 2026) में किसानों को यह राहत मिलने की पूरी-पूरी संभावना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को अपना बजट (budget 2026) पेश कर सकती है. सरकार के इस ऐलान से वित्तीय भंडार पर बोझ बढ़ जाएगा. प्रत्येक किस्त की राशि भी बढ़नी तय है.
बजट में किस्त की राशि बढ़ेगी या नहीं, अभी आधिकारिक रूप से सरकार ने किसी तरह का ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है.
12वीं बजट पेश करेगी मोदी सरकार
मोदी सरकार (Modi Government) लगातार अपना 12वीं पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं. अब सबकी नजरें निर्मला सीतारमण (nirmlasitharaman) के बजट भाषण पर टिकी हैं. केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की राशि को बढ़ाकर प्रति साल 9000 रुपये किया गया तो फिर प्रत्येक किस्त की राशि 3,000 रुपये हो जाएगी. 3,000 की तीन किस्तों में हर साल 9,000 रुपये की राशि दी जाएगी. इसका फायदा करीब 12 करोड़ किसानों को होगा.
जानिए कब आएगी अगली किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली यानी 22वीं किस्त (22th installment) की राशि होली से पहले फरवरी के आखिरी सप्ताह में ट्रांसफर की जा सकती है. इस किस्त का फायदा भी उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिन्होंने जरूरी काम करवा रखे हैं. अगर आपने सभी जरूरी काम नहीं करवा रखे तो फिर किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा.
किसानों के खाते में किस्त का पैसा आएगा या नहीं, यह स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकेंगे.किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम नहीं कराए तो फिर परेशानी उठानी पड़ सकती है जो बड़ा झटका साबित होगा.