Skip to content

Silver Rate Today – पहली बार ₹3,00,000 के पार पहुंची चांदी, 19 दिन में 63,000 रुपये की भारी तेजी

Silver Rate Today: चांदी का भाव (Silver Rate) आज यानी 19 जनवरी 2026 को पहली बार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर 3,00,000 रुपये पार पहुंचा है। सोने के साथ सिल्वर की कीमतों में भी लगातार ही तेजी देखने को मिल रही है. सिल्वर की

Silver Rate Today: चांदी का भाव (Silver Rate) आज यानी 19 जनवरी 2026 को पहली बार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर 3,00,000 रुपये पार पहुंचा है। सोने के साथ सिल्वर की कीमतों में भी लगातार ही तेजी देखने को मिल रही है. सिल्वर की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार ही उत्तर – चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यह तेजी केवल डिमांड में वृद्धि की वजह से नहीं बल्कि अमेरिका और यूरोप शुरू हुए ट्रेड वॉर के कारण भी हो रही है। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले आज चांदी 11760 रुपये (Silver price Today) महँगी हुई है. जबकि गोल्ड 2385 रुपये उछल गया है। चांदी इस साल केवल 19 दिनों में 63230 रुपये महंगी हो गई है. जबकि, सोने के भाव केवल 10781 रुपये तक बढे हैं.

आईबीजेए वेबसाइट पर आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 293650 रुपये प्रति किलो खुला है, जबकि जीएसटी जुड़ने के बाद कीमत अब 302459 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 148297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Read More:- 8th pay commission: नया वेतन आयोग लागू होते ही कितनी हो जाएगी IAS अफसर की सैलरी? जानें कैलकुलेशन

Read More:- Gold Price Today – सोने की कीमतों में भारी उछाल; चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के रेट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 1Kg Silver Price 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को ओपन होने के साथ ही चांदी की कीमत 13,553 रुपये तक बढ़ गई है.

आपके शहर में कितनी है सिल्वर की कीमत?

चेन्नई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 3,10,000 रुपये है.
मुंबई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.
दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.
कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.
बेंगलुरु में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.
हैदराबाद में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 3,10,000 रुपये है.
केरल में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,54,100 रुपये है.
पुणे में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.
अहमदाबाद में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है.

About the Author

Sarita

No description has been provided by the author.

Start a Conversation