Vastu Tips: कबूतरों का इंसानों के साथ रिश्ता कोई आज से नहीं है, बल्कि बीते काफी दशकों से चला आ रहा है। कबूतरों को आज भी काफी सारे लोग पालते हैं इतना ही नहीं कई सारी बॉलीवुड मूवीज और सांग्स को भी कबूतरों के संग ही फिल्माया गया है। इसके अलावा कबूतरों के लिए एक बात और मशहूर है कि पुराने समय में सन्देश पहुंचाने का काम एक स्थान से दूसरे स्थान तक के लिए कबूतर किया करते थे।

तभी तो देखिए कि वर्षों से चली आ रही प्रथा को कबूतर आज भी कायम रखें हैं और इंसानों के घर के पास या उनके घर के भीतर किसी खाली जगह ही घरौंदा बना के रहते हैं। जिस तरह से कबूतर इंसानों के पास खुद को काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं, बिलकुल उसी तरह से इंसानों को भी कबूतरों से कोई खतरा नहीं है। लेकिन अगर वास्तु के ऊपर विश्वास रखते हैं और यहाँ तक कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मानें तो घर में कबूतरों की मौजूदगी बिल्कुल भी सही नहीं है। वजह जानते हैं कि आखिरकार ऐसा हम क्यों कह रहे हैं।

गांव में तो कबूतर कहीं भी रह लेते हैं लेकिन जब बात शहरों की आती है तो ये ज्यादातर घर बालकनी या छतों के ऊपर ही बनाते हैं। इनके रहने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाए तो ये प्रत्येक 2-25 के अंतराल में मलत्याग करते हैं। यानी कि इस हिसाब से देखें तो पूरे दिन में लगभग 40-50 बार ये मल त्यागते हैं।

अब ऐसे में ये घर हो या बालकनी जिस ओर ही बैठते हैं वहीं पर ही गंदगी का ढेर लग जाता है। ऐसे में बार-बार सफाई करना किसी के भी बस की बात नहीं। वहीं कुछ ही दिनों पहले की बात है कि कबूतरों के बीट के संपर्क में ज्यादा देर तक रहने पर दिल्ली के लड़के को जानलेवा फेफड़ों की बीमारी तक हो गई।

कबूतर तो हार्मलेस होते हैं, लेकिन इनके मल से पर्यावरण को कर तरह के नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही पयावरण भी दूषित होता है।

कबूतरों के मल से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं या स्वास सम्बन्धी समस्या,एलर्जी की समस्या जिसके होने पर बार-बार खाँसी आती है, नाक बहना आदि।

इसके आलावा फेफड़ों में सूजन की समस्या बह हो सकती है और लगातार छींकने आना।

वहीं, जहाँ पर ज्यादा गंदगी होती है वहां लक्ष्मी माता कभी विराजमान होती है। ऐसे में कबूतर अगर घर में है उसे जाकर किसी सुरक्षित जगह में बैठा दें।

इससे सुरक्षा पाने के लिए कबूतरों को घर के बाहर ही रखें। वहीं, बालकनी से आ रहे हैं तो बालकनी को ढक के रखें।

Latest News