Monsoon Forecast: उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश (Rain) के साथ-साथ सर्दी का स्तर बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है. आगामी 5 दिन देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर बने रहने की उम्मीद है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowfall) होने से तापमान काफी नीचे पहुंच चुका है.
कुछ इलाकों में तो तापमान (temperature) का स्तर माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिससे हालात बद से बदतर बने हुए हैं. राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह से बारिश (rain) और हवा चल रही है जिससे दुबारा शीतलहर शुरू हो गई है. बच्चे और बूढ़े घरों में कैद हैं.
पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर (delhi ncr) के ज्यादा हिस्सों में सुबह से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के विभिन्न इलाकों में बादलों की गरज और चमक के सथ बारिश की संभावना जताई है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने 9 राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में गरज व चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
आईएमडी की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. यहां 40-65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी जारी कर दी है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
राजस्थान के कुछ इलाकों में शुक्रवार तड़के सुबह से बारिश हो रही है, जहां अभी भी मौसम खराब बना है. आईएमडी ने राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बारिश और तूफान का दौर देखने को मिल रहा है. जयपुर केंद्र ने आज 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
बिहार में दो दिन बारिश
आईएमडी ने बिहार की राजधानी पटना में पश्चिम विक्षोभ के चलते 23 और 24 जनवरी को हिमालयी हिस्सों में बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 48 घंटे में बारिश की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में 24 घंटे में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा महसूस हुआ है.