Monsoon Update – मौसम (weather) का मिजाज एक बार फिर से तेजी से बदलने की संभावना जताई जा रही है. वैसे इन दिनों दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. बुधवार की सुबह दिल्ली एनसीआर व उत्तर भारत में घने कोहरे (fog) से राहत मिली.
यातायात भी साफ मौसम (weather) में रफ्तार पकड़ने लगा है. लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के साथ कई जगह बारिश (rain alert) भी हो सकती है. दिल्ली से सटे हिस्सों में बूदाबांदी व तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल पर्देश सहित बाकी राज्यों में कैसा मौसम रहेगा, एक रिपोर्ट के जरिए समझ सकते हैं.
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (weather department) की मानें तो राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान (temperature) 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. आईएमडी (imd) की मानें तो कुछ दिनों में राजधानी में धूप भी खिलने की संभावना है.
इसके साथ ही कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में आगामी 48 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.
जानिए कैसा रहेगा पंजाब और हरियाणा में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 20 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्दी का दौर देखने को मिला. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था. आईएमडी के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. वहीं, मौसम में बदलाव होने और ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर इलाकों में सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार के तमाम इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इस कारण न्यूतनतम तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार तक बारिश की उम्मीद जताई है.