India

Monsoon Alert: मौसम ने फिर बदली करवट, छाए काले बादल, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Rain Alert

Monsoon Update: मानसूनी सीजन इस बार काफी बढ़िया रहा था. शीतलहर ने भी इस बार रिकॉर्डतोड़ दिए जिससे जिंदगी की रफ्तार पूरी तरह से थम गई. उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव (western disturbance active) होने से मौसम (weather) का मिजाज काफी बिगड़ सा गया है. मैदानी हिस्सों में बारिश (rain) होने से तापमान के स्तर में गिरावट भी देखने को मिली है.

पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल के तमाम हिस्सों में बारिश (rain) हुई है. इतना ही नहीं दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से काफी पानी भर गया, जिससे राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के विभिन्न इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे जान सकते हैं.

10 राज्यों के लिए चौंकाने वाला अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में फिर से बारिश की चेतावनी जारी क रदी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है. कई जगह पर बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई गई है.

दिल्ली में कैसा रहने वाला मौसम

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. तेज बारिश के बाद सर्दी का दौर काफी बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली में में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. मौसम ठंडा रहने की संभावना जताई है. मैक्सिमम अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है. 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है.

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है. आगामी 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मंगलवार रात हुई बारिश के बाद राज्य में एक बार फिर सर्दी में इजाफा देखने को मिला है. आईएमडी की मानें तो रात का पारा 3-5 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *