Monsoon Update – उत्तर भारत में खून जमाने वाली सर्दी पड़ रही है. गिरता तापमान (Temperature) और आसमान से जमीं तक घना कोहरा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. सर्दी से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है. अब अगले तीन दिन मौसम (weather) खराब होने की संभावना जताई जा रही है, जहां बादलों की चमक के साथ बारिश (rain forecast) का दौर देखने को मिल सकता है.
यूपी और बिहार में शीतलहर ने कंपाकर रख दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी बर्फबारी की सफेद चादर में लिपट चुके हैं. दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा आफत बना हुआ है, जिससे दिल्ली जाने वाले मार्गों पर जाम के हालात बने हुए हैं. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी शीतलहर और कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
इन हिस्सों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
आगामी तीन दिन लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है.
जानिए हरियाणा का मौसम
आईएमडी ने बर्फीली हवाओं के चलते अधिकांश हिस्सों में सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य के ज्यादातर जिलों में शीतलहर और घने से अत्यधिक घने कोहरे के चलते आम पहाड़ियों की ओर से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. घने कोहरे के चलते दृष्टयता बहुत कम रह गई है.
वाहन चलाने में भी दिक्कतें हो रही हैं. आगामी 24 घंटे में 5.5 डिग्री, नारनौल में 2 डिग्री, हिसार में 2 डिग्री, करनाल में 6 डिग्री, गुरुग्राम में 4.5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. रोहतक में 5 डिग्री और फरीदाबाद में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
दिल्ली में घने प्रदूषण व कोहरे की मार
देश की राजधानी दिल्ली में चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. दिल्ली के लोग ठंड के साथ ही प्रदूषण की भी मार झेलते नजर आ रहे हैं. आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जाने की संभावना है. यहां सुबह और शाम सर्दी का स्तर बिगड़ सकता है.