बटर चिकेन मसाला : मसालेदार खाना सबको ही पसंद होता है। आज हम चिकेन के बेहतरीन डिश बटर चिकेन बनाने सीखेंगे, अगर आप भी नॉन वेजेटेरियन है और नॉनवेज के अलग अलग डिशेस खाना पसंद करते है तो ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। बटर चिकेन रेसिपी भारत के नार्थ वेस्ट साइड से आता है। चिकेन विटामिन से भरपूर होता है। इस चिकेन रेसिपी को मैरीनेट करके ओनियन टोमेटो ग्रेवी में कुछ मसालों के साथ पकाया जाता है। इस डिश का सबसे जरुरी चीज इसका मसाला है जो इसे स्वादिस्ट बनता है। आइये इस रेसिपी को बिलकुल रेस्टुरेंट जैसा बनाते है।

7 से 8 लोगो के लिए

बटर चिकेन बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  1. 1 kg चिकेन
  2. 400 ग्राम बटर
  3. 2 बड़े चमच्च सरसो का तेल
  4. 2 चमच्च लाल मिर्च पॉवडर
  5. 1 निम्बू
  6. 1/2 कप दही
  7. नमक
  8. 2 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
  9. 2 चम्मच धनिया पॉवडर
  10. गोटा धनिया
  11. 5 लाल मिर्च
  12. 3 हरे मिर्च
  13. 1 चम्मच दालचीनी पॉवडर
  14. तेजपत्ता
  15. काली मिर्च पॉवडर
  16. 2 बड़ी इलाइची
  17. 3 से 4 हरी इलाइची
  18. 3 बड़े टमाटर
  19. 4 बड़े प्याज
  20. लहसुन की 7-8 कलिया
  21. कस्तूरी मेथी
  22. व्हिटव क्रीम
  23. हरा धनिया पत्ता

बनाने की विधि

आइये सभी सामान को एक जगह करके बटर चिकेन बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले हम एक बड़ा बाउल लेके उसमे चिकेन पीसेस डालेंगे फिर उसमे 2 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, 1 निम्बू , 1/2 कप दही, प्याज का पेस्ट, हरे मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पॉवडर और 1 चमच्च नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे 20 से 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने छोड़ दे। चिकेन पीसेस मैरीनेट होने के बाद इसके पैन में हल्का बटर डाल के रेड ब्राउन होने तक पका ले। आप इसे ओवन में भी पका सकते है।

स्टेप 2

अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डाले, तेल गरम होने के बाद इसमें लहसुन की कलिया कटा हुआ 3 टमाटर, 4 कटे हुए प्याज, तेजपत्ता, बड़ी इलाइची,  2 बड़ी इलाइची, 5 लाल मिर्च, गोटा धनिया डालकर इसे हल्का भून ले अच्छे से भुनने के बाद इसे पीस ले।

स्टेप 3

एक दूसरे पैन में बटर डाले और इसे अच्छे से गर्म कर ले, गर्म करने के बाद इसमें पीसे हुए पेस्ट और 2 चमच्च नमक डाले। अब इसे 1 से 2 मिनट पकने के बाद इसमें मैरिनेटेड चिकेन डाले। अब इसे 15 मिनट ढककर पका ले इसके बाद दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पॉवडर, कस्तूरी मेथी और हरा धनिया पत्ता डालकर डिश को फिनिश करे, 2 मिनट तक पकाये, अब आप देखेंगे की ग्रेवी में से बटर ऊपर आने लगेगा अब आपका डिश तैयार है।

फाइनल स्टेप

चिके में व्हिटव क्रीम डालकर सर्वे करे और इस शानदार डिश को एन्जॉय करे।

Latest News