Skip to content

PM Kisan Yojana की कब आएगी 22वीं किस्त? जानें गुड न्यूज

नई दिल्लीः पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की 22वीं किस्त (22th installment) की रकम मार्च के पहले सप्ताह में आ सकती है. केंद्र सरकार 7 मार्च 2026 तक योजना की आगामी किस्त की रकम ट्रांसफर कर सकती है, जो किसी

नई दिल्लीः पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की 22वीं किस्त (22th installment) की रकम मार्च के पहले सप्ताह में आ सकती है. केंद्र सरकार 7 मार्च 2026 तक योजना की आगामी किस्त की रकम ट्रांसफर कर सकती है, जो किसी सौगात की तरह साबित होगी. करीब 10 करोड़ किसानों को अगली किस्त का लाभ मिलने की उम्मीद है.

आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) से लिस्ट है तो जरूरी काम कराने होंगे. इससे किसानों को कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म हो जाएगा. सरकार ने किस्त का पैसा डालने की तारीख का आधिकारिक रूप से तो कोई ऐलान नहीं किया है. मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है.

किसान कराएं जरूरी काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) के अंतर्गत किसानों को अगली किस्त मार्च के पहले सप्ताह में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जा सकती है. किसान 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी चीजों को समझ सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं.

भू-सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री जैसे काम कराने पड़ेंगे. इनमें सबसे जरूरी ई-केवाईसी है. यह काम नहीं कराया तो फिर 2,000 रुपये की 22वीं किस्त नहीं मिल सकेगी. योजना से जुड़े सभी पात्र किसानों के लिए यह बड़ा झटका होगा.

पति-पत्नी में एक को मिलेगा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फैमिली में एक ही सदस्य को किस्त का फायदा मिल सकेगा. अगर योजना से पति-पत्नी का नाम जुड़ा है तो फिर एक को ही लाभ मिल सकेगा. मतलब पति को 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी. वैसे भी सरकार अपात्रों की जांच करने का काम कर रही है.

कब आई थी 21वीं किस्त

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2,000 रुपये की 21वीं किस्त का पैसा 19 नवंबर 2025 को जारी किया गया था. तब से अब तक किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है. सरकार हर चार महीने के अंतराल से 2,000 रुपये की किस्त जारी करती रही है. सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं.

About the Author

Vipin

No description has been provided by the author.

Start a Conversation