Skip to content

Weather Forecast: गरज और चमक के साथ तीन दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें डिटेल

Monsoon Alert - मानसूनी सीजन इस बार काफी बढ़िया रहा था, जिसकी वजह से जगह-जगह बारिश (rain) हुई थी. इसके बाद भी कुछ राज्यों में बारिश (rain) से राहत नहीं मिली. उत्तर भारत में अब सर्दी का दौर जारी है, जिससे तापमान (temperature) में गिरावट

Monsoon Alert – मानसूनी सीजन इस बार काफी बढ़िया रहा था, जिसकी वजह से जगह-जगह बारिश (rain) हुई थी. इसके बाद भी कुछ राज्यों में बारिश (rain) से राहत नहीं मिली. उत्तर भारत में अब सर्दी का दौर जारी है, जिससे तापमान (temperature) में गिरावट के चलते लोगों की कंपकंपी बंधी है.

दिल्ली एनसीआर (delhi ncr) और पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जिंदगी की रफ्तार प्रभावित हुई. हवा चलने के साथ-साथ धूप भी खिली हुई है. अगले दो दिन आसान नहीं रहने वाले हैं. देश के कई हिस्सों में बारिश (rain) का दौर देखने को मिल सकता है.

पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) भी बढ़ने से मैदानी हिस्सों में सर्द हवाओं का दौर जारी रह सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की संभावना (rain alert) जताई है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे विस्तार से जान सकते हैं.

केरल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की मानें तो केरल के विभिन्न इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी के अनुसार, केरल में बारिश का सिलसिला अभी भी देखने को मिल रहा है. अब केरल में मौसम अलग अंदाज़ दिखाता नजर आ सकता है. केरल में 7, 8 और 9 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

तमिलनाडु का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश देखने को मिली और जमकर बादल की गरज के साथ बारिश हो सकती है. अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है. अब तमिलनाडु में मौसम अलग अंदाज़ दिखा सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है.

यहां होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 7, 8 और 9 फरवरी को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर कर दी है. आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जगह-जगह बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 7, 8 और 9 फरवरी को कई जगह भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है. यहां 7, 8 और 9 फरवरी को जमकर बारिश की संभावना जताई है.

About the Author

Vipin

No description has been provided by the author.

Start a Conversation