Skip to content

Monsoon Forecast: 14 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon Forecast Today: फरवरी महीने का आरंभ हो चुका है, जो मौसम परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपू्र्ण होने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते फरवरी में बारिश और सर्दी जिंदगी की रफ्तार को प्रभावित करती नजर आ सकती है. मौसम विभाग ने

Monsoon Forecast Today: फरवरी महीने का आरंभ हो चुका है, जो मौसम परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपू्र्ण होने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते फरवरी में बारिश और सर्दी जिंदगी की रफ्तार को प्रभावित करती नजर आ सकती है. मौसम विभाग ने देश के तमाम इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है.

उत्तर भारत के 7 राज्यों में मौसम खराब होगा, जिसकी वजह से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं बारिश से तापमान में गिरावट के बाद सर्दी से राहत मिलने की संभावना कतई नजर नहीं आती है. देश के कई शहरों में शीतलहर का दौर भी रह सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई है. 2 अन्य राज्यों में भी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस हिसाब से नो राज्यों में बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इनके अलावा पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में भी झमाझम बारिश हो स कती है.

वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 2 और 3 फरवरी को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का दौर भी देखने को मिल सकता है. 2 फरवरी को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गतिमान हवा के साथ बारिश हो सकती है.

दिल्ली और यूपी में मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों का मौसम एकदम साफ बना रह सकता है. लेकिन सुबह के समय तेज हवाओं के साथ घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान के स्तर में गिरावट भी हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.

आईएमडी ने प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर और अमेठी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

About the Author

Vipin

No description has been provided by the author.

Start a Conversation