India

Monsoon Alert: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon Rain Update

Monsoon Forecast: जनवरी महीने का आज आखिरी दिन है. मतलब कल से फरवरी का आगाज हो जाएगा, जो कई मायनों में बहुत खास होगा. 31 जनवरी यानी आज पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का प्रभाव तमाम इलाकों में देखने को मिल सकता है. इसके चलते कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी (rain and snowfall) का भी अलर्ट जारी कर दिया है.

आईएमडी (imd) की मानें तो मुताबिक हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में मौसम के दो ऐसे सिस्टम बनता दिख रहा है. इस वजह से 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश (rain) हो सकती है. कई इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी हिस्सों में पहुंच गया है.भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग की मानें तो भारत के तमाम इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भी भी इसका प्रभाव दिखने के आसार जताए गए हैं. पंजाब, हरियाणा और बिहार में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में 31 जनवरी यानी आज घने बादल छाए रहने की संभावना है. 31 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान तो 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है.

दिल्ली में कैसा रहने वाला मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में मौसम करवट लेने जा रहा है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, गरज-चमक की संभावना जताई गई है. यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

इससे सर्दी का प्रभाव एक बार फिर बढ़ने की संभावना जताई है. 31 जनवरी को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के तमाम जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. एक दिन बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बनी हुई है. आगामी दो दो से तीन दिनों तक बारिश का यह सिलसिला देखने को मिल सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *