Gold Price Update: सोने की कीमतों (Gold Price) में एक बार फिर से बेलगाम है, जिसका रुकना अभी तक तो नजर नहीं आता. लगातार बढ़ते सोने के दाम (gold price) से अब ग्राहकों की जेब का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ने लगा है. कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी गोल्ड के दाम (gold price) में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों की जेब का बजट काफी बिगड़ गया, जिससे निराशा छाई रही.
24 से 14 कैरेट तक गोल्ड के दाम (gold price) में बंपर बढ़ोतरी से हर किसी के अरमानों पर पानी फिर गया. अगर आप भारतीय सर्राफा मार्केट में गोल्ड की खरीदारी कनरे का प्लान बना रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें. हम आपको सिटी वाइज गोल्ड की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
24 से 14 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी यानी 24 कैरेट वाला गोल्ड बढ़कर 163827 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया. यह बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. इसके अलावा 995 प्योरिटी यानी 23 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 163171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा है.
में 916 प्योरिटी यानी 22 कैरेट कैरेट गोल्ड की कीमत इजाफे के बाद 150066 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करती नजर आई है. 750 प्योरिटी यानी 18 कैरेट का रेट बढ़कर 122870 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया है.
इसके अलावा 585 प्योरिटी यानी 14 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 95839 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत भी 361821 रुपये प्रति तोला पर दर्ज की जा रही है.
मार्केट में महंगा मिलेगा गोल्ड
जानकारी के लिए बता दें कि हमने जो आपको आईबीजेए पर जारी किए गए रेट की जानकारी दी है. राज्यों और शहरों में कीमतें ज्यादा हो सकती हैं. इन रेट्स में जीएसटी व अन्य तरह के कर शामिल नहीं है. जीएसटी लगने के बाद गोल्ड के रेट महंगे हो जाते हैं. इसलिए किसी भी शहर से अगर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले शहर-वाइज प्लान की कीमत जान सकते हैं.