India

Monsoon Forecast: 22 और 23 जनवरी को इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी, जानें

Monsoon Forecast

Monsoon Forecast: अगले दो दिन मौसम (weather) का मिजाज बिगड़ने जा रहा है, जिसकी वजह से कई स्थानों पर बारिश और तेज हवा का रुख देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में अभी भी बर्फबारी ने जीना दुश्वार कर रखा है. शहरों से लेकर छोटे बड़े वृक्ष भी बर्फ से ढके पड़े हैं.

कुछ जगह तो चौतरफा बर्फ (snowfall) की सफेद चादर नजर आ रही है, जिससे लोगों का जीना हराम है. जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों पर भी यही हालत है. छोटी बड़ी झील भी बर्फ (snowfall) में तब्दील हो चुकी हैं. भारतीय मौसम विभाग मानें तो 22 से 23 जनवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. बिजली भी गरने की आशंका जताई गई है.

इन हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग ने 22 से 23 जनवरी 2026 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी चेतावनी दी गई है.

आईएमडी ने 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके चलते पहाड़ों में सर्दी और भी बढ़ने की संभावना जताई है. मैदानी हिस्सों में भी मौसम का असर साफ तौर पर दिखता नजर आएगा. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. मामूली बूंदाबांदी की संभावना बनी है.

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

आईएमडी ने एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को लेकर राजस्थान में भी चेतावनी जारी कर दी है. वहीं, इसके प्रभाव से 22 जनवरी को राज्य के 6 जिलों और 23 जनवरी को करीब 10 जिलों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसस सिस्टम में सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाभ में देखने को मिल सकता है. जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका प्रभाव भी बना रहने की संभावना जताई है.

दिल्ली में कैसा मौसम?

आईएमडी की मानें तो राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. 23 जनवरी 2026 को राजधानी में बारिश की शुरुआत होने की उम्मीद जताई गई है. दिन और रात के दौरान रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *