India

PMKMY: 60 साल की उम्र के बाद हर महीना मिलेगी इतने हजार रुपये पेंशन, जानें स्कीम की खासियत

Government Yojana

नई दिल्लीः बुजुर्गों के लिए सरकार की तरफ से कई शानदार स्कीम (scheme) चलाई जा रही हैं, जिसका बड़ा फायदा मिल रहा है. हर महीना 3,000 रुपये पेंशन का जुगाड़ करना चाहते हैं तो फिर जरूरी बातों को जान सकते हैं. क्या आपको पता है कि सरकार बुजुर्गों के लिए पीएम किसान मानधन योजना (pm kisan mandhan yojana) चल रही है.

इस योजना के अंतर्गत हर महीना पेंशन (monthly pension) मिलने का प्रावधान है. किसानों के लिए यह बढ़िया अवसर की तरह है. कृषक अपना फ्यूचर को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. योजना से जुड़ने की सोच रहे हैं तो पहले ध्यान से नीचे खबर पढ़ सकते हैं.

योजना से जुड़ी जरूरी बातें

हर महीना 3,000 रुपये पेंशन का फायदा कितनी उम्र के बाद मिलेगा यह जानना जरूरी है. दरअसल, पीएम किसान मानधन योजना से जुड़ने के लिए आपकी मिनिमम उम्र 18 साल और मैक्सिमम उम्र 40 वर्ष होनी जरूरी है. योजना में मिनिमम 55 से 200 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. जितनी कम उम्र से जुड़ेंगे उतना कम निवेश करना होगा.

अगर आप 40 साल की उम्र से योजना में जुड़ेंगे तो हर महीना 200 रुपये तक का निवेश करना होगी. सबसे खास बात कि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी होने भी जरूरी हैं. बस आप समय रहते मंथली पेंशन के लिए आवेदन कर दें. योजना से जुड़ने का मौका निकाला तो फिर चूक जाएंगे.

कितनी उम्र के बाद करें निवेश?

पीएम किसान मानधन योजना की सभी शर्तों का पालन करेंगे तो 60 साल की उम्र के बाद हर महीना 3,000 रुपये पेंशन मिलनी शुरू होगी. 3000 रुपये महीना के हिसाब से हर साल 36000 रुपये की राशि मिल जाएगी. यह स्कीम आपके लिए बहुत बढ़िया है. स्कीम में अकाउंट जल्द ही ओपन करवा सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. योजना से जुड़ना चाहते हैं तो फिर देर बिल्कुल ना करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *