मानसून के आने से गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन इसके साथ कई समस्याएं भी आने लगती हैं। जैसे कि बारिश के आते ही घर में अलग-अलग तरह के कीड़े आने लगते हैं। कुछ जमीन में रेंगते हुए दिखते हैं तो कुछ उड़ते हुए दिखते हैं। वहीं कई कीड़े लाइट को देखकर आकर्षित हो जाते हैं। वैसे इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान टिप्स हैं। इन टिप्स को अपनाते हैं तो कीड़े घर में नहीं आएंगे और आपकी बड़ी ही सरलता से कीडों से छुटकारा मिल जाता है। आइए कैसे इन कीड़ों से छुटकारा पाएं।
बरसाती कीड़ों को घर में आने से कैसे रोके
इन बरसाती कीड़ों को घर में आने से रोकना का सबसे आसान तरीका यह है कि घर के सभी खिड़की और दरवाजे शाम होते ही बंद कर दिए जाएं। इसके आलावा यह भी ध्यान रखें कि घर के खिड़की और दरवाजों में जो दरार होती है उन्हें भी भर दें। वरना कीड़ें यहां से भी आ सकते हैं।
जिस कमरे में रोशनी करना जरूरी नहीं है वहां की लाइट बंद कर दें। खासतौर छत और खिड़की के आसपास की लाइटों को बंद कर दें। ऐस जगह ही कीड़े ज्यादा आते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को कीड़ों पर छिड़कने से कीड़े भाग जाते हैं। यानि ये स्प्रे कीड़े भगाने में मदद करता है।
बरसाती कीड़ों को काली मिर्च से भगाया जा सकता है। इसके लिए कालीमिर्च को कूटकर पानी में मिला दें और इसके बाद स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़क दें।
घर को जितना ज्यादा साफ रखेंगे उतना ही कीड़े कम नजर आएंगे। आमतौर कुछ कीड़ें गंदगी को देखकर आ जाते हैं।
खिड़कियों या जालीदार दरवाजों में काली स्क्रीन लगा सकते हैं। स्क्रीन लगाने से घर की रोशनी बाहर नहीं दिखती है और कीड़े घर की ओर आकर्षित नहीं होते हैं।
पेपरमिंट और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल्स से भी बरसाती कीड़ों को भगाया जा सकता है। इन तेलों को कीड़ों के रहने की जगह पर छिड़क दें।
घर में कचरे के डिब्बे को बंद रखें। अगर कचरे के डिब्बे कुछ लीकेज हो तो इसे ठीक कर लें।
नीम के तेल का इस्तेमाल करके भी बरसाती कीड़ों को भगाया जा सकता है। नीम के तेल को कीड़ों के रहने की जगह पर छिड़क दें।
घर में रखे गमलों या पौधों की सफाई करें। पौधे में कीड़ें छिपकर बैठ जाते हैं तो रात में बाहर निकल आते हैं।