बड़ी खबर! वैज्ञानिकों ने बताया- लंबी जिंदगी कैसे जिएं, जानें क्या तरीका?

1 Secret Of Longer Life: आज के समय हर किसी को लंबा जीवन जीना होता है। ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमेरिका के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एरिक टोपोल (Dr. Eric Topol) की संस्था Scripps Research Translational Institute ने जानकारी दी कि सिर्फ लाइफस्टाइल को ही बदलकर लंबा और सेहतमंद जीवन जिया जा सकता है। यह शोध करीब 17 सालों से चल रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

लंबी जिंदगी को लेकर नई शोध

डॉ. एरिक टोपोल (Dr. Eric Topol) ने द वाशिंगटन पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शोध के बारे में बताया। उनकी संस्था Scripps Research Translational Institute ने इस शोध को लगभग 1400 लोगों पर किया गया है। इन लोगों की उम्र 80 साल और उससे ज्यादा थी। इन लोगों पर 6 सालों ता रिसर्च किया गया, जिससे यह पता चला पाया कि कैसे एक लंबी जिंदगी जी जा सकती है।

शोध करने के लिए डीएनए को डिकोड किया

शोध करने के लिए लोगों के डीएनए को डिकोड किया गया। इसमें कहा गया कि लंबी उम्र के लिए जीन अहमियत नहीं रखता है। आइए बताते हैं कि कौन सा बदलाव करके लंबी उम्र जी जा सकती है।

एक लाइफस्टाइल बदलाव से जिंदगी ‘लंबी’

डॉ. एरिक टोपोल ने बताया है कि ये सबकुछ सिर्फ एक्सरसाइज करने से संभव है। हां, अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं और एक्टिव रहते हैं तो लंबी जिंदगी जी सकते हैं। डॉ. एरिक के अनुसार, एक्सरसाइज करने से बायोलॉजिकल एजिंग कम होता है यानि की उम्र घटना कम हो जाता है।

लंबी उम्र के लिए करें ये एक्सरसाइज

डॉ. एरिक ने कहा कि लोगों को कार्डियो जैसे टहलना, दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अगर इन एक्सरसाइज को करते हैं तो 60 की उम्र में की बदलाव देखा गया। साथ ही यह भी पाया गया कि 80 की उम्र में भी मांसपेशियां बन सकती हैं।

इसके आगे डॉ. एरिक ने कहा कि इससे अमर टी नहीं हुआ जा सकता है। हालांकि अगर आप लंबी और सेहतभरी जिंदगी जीने की इच्छा रखते हैं तो एक्सरसाइज से पाई जा सकती है।