अब घर से दूर भागेंगे कॉकरोच, बस यह आसान तरीका बनेगा खास

बारिश के मौसम आते ही घरों में हर जगह नमी बढ़ जाती है। इसकी वजह से कीड़े आदि बढ़ जाते हैं। हालांकि इस मौसम में कॉकरोच सबसे ज्यादा परेशान करता है। कॉकरोच घर के कोने में हर जगह दिखाई देते हैं। इससे गंदगी तो फैलती ही है, बल्कि बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

आपको बता दें कि, कॉकरोच के एक बार घर में आने के बाद ये घर से पूरी तरह साफ नहीं होते हैं। अब अगर आप घर में कॉकरोच की वजह से परेशान हैं तो घबराने के जरूरत नहीं है। आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खें बताते हैं, जो जड़ से कॉकरोच का सफाया कर देगा। आइए जानते हैं इसके बारे में…

घर से कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और चीनी का मिक्सचर

बेकिंग सोडा और चीनी का मिक्सचर कॉकरोच को भगाने में काफी मदद करता है। बता दें कि कॉकरोच को मिठास बहुत पसंद आती है। आपको इसके लिए बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर घर के हर कोने में रख दें। चीनी से कॉकरोच आकर्षित होते हैं और जैसे ही उसे खाने के लिए बेकिंग सोडा आए तो उनके शरीर पर रिएक्टर का काम करके उन्हें खत्म कर देगा।

बोरिक पाउडर का इस्तेमाल

बोरिक एसिड पाउडर से भी कॉकरोच को भगाया जा सकता है। इससे कॉकरोच के साथ कीड़े भी खत्म हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए बोरिक पाउडर को आटे में मिलाकर उसकी गोली बना लें और ऐसी जगह रखें जहां पर कॉकरोच हों। जैसे ही कॉकरोच इसको खाएंगे वैसे ही मर जाएंगे।

तेजपत्ता और लौंग का छिड़काव

तेजपत्ता की मदद से भी कॉकरोच को दूर भगाया जा सकता है। कॉकरोच को तेज गंध पसंद नहीं आती है और वो उससे दूर भगाते हैं। अगर आप घर के कोनों में तेज पत्ता रख देते हैं तो कॉकरोच दूर भाग जाते हैं। आप तेज पत्ते के साथ लौंग रख सकते हैं।

नींबू और नमक का घोल

नींबू और नमक का घोल कॉकरोच को भगाने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में पोछा लगाते समय पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक मिला दें। इससे कॉकरोच दूसर भाग जाएंगे और घर में साफ-सफाई भी रहेगी।