अब सात समंदर पार करें आसानी से पेमेंट, शुरू हो गई UPI की ये जबरदस्त सर्विस

भारत की यूपीआई पेमेंट सर्विस अब दुनिया के कई देशों में डंका बज रहा है। देश में तो इस समय सब्जी वाले, चाय की दुकान, ऑनलाइन शॉपिंग का पेमेंट करने से लेकर कई जगहों पर लोग अब UPI के से पेमेंट करने लगे है। खास बात तो यह है कि भारतीय यूजर्स अब पेपाल के जरिए यूपीआई का उपोयग करके आसानी से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कर सकते हैं। जिसके लिए ग्लोबल पेमेंट कंपनी पेपाल ने पेपाल वर्ल्ड लॉन्च किया है। यानि कि अब सात समंदर पार भी UPI से पेमेंट कर सकेगें।

भारत में संचालित हो रही UPI पेमेंट सर्विस तकनीक दुनिया के कई देशों में शुरु हो गई है। तो वही UPI को यहां ऑप्सन मिलने से ऑनलाइन माध्यम से यूजर को बड़ी सहुलियत मिलने वाली है। आज के तकनीक दौर में लोगों के लिए बड़ी-बड़ी सुविधाएं मिल रही है।

2 अरब कस्टमर कर पाएगें इस सर्विस से पेमेंट

बता दें कि ग्लोबल पेमेंट कंपनी पेपाल ने पेपाल वर्ल्ड और भारत की NPCI इंटरनेशनल के इस सिस्टम के वजह से 2 अरब कस्टमर कों इस पेमेंट सर्विस का लाभ मिलेगा। भारत की NPCI इंटरनेशनल, टेनपे ग्लोबल, मर्काडो पेगो और वेनमो ने मिलकर ऐसा तकनीक का इंट्रीकेशन किया है, जिससे भुगतान और पैसे ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। इससे पेमेंट प्रोसेस और सरल होगा।

कैसे कर पाएगें इस सर्विस से पेमेंट

पेपाल और वेनमो के बीच सिस्टम बनने के बाद शुरुआती लॉन्च में यूपीआई को भी शामिल होगा, इसे आप उदाहरण के तौर पर समझ सकते हैं। अगर आप को भारत में रह कर किसी अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से खरीदारी करनी हैंस तो यूपीआई उपयोग करके आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। जैसे कि आप को अमेरिका के किसी ऑनलाइन स्टोर पर कपड़े खरीदने हैं, तो शॉपिंग करने पर आप जब पेमेंट के लिए चेकआउट करेगें इस समय PayPal विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद UPI का विकल्प दिखाई देगा। जिससे भारत में किसी शॉपिंग के लिए पेमेंट करते हैं, यह इस तरीके से काम करेगा।

NPCI ने कही ये बड़ी बात

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रितेश शुक्ला ने इस तकनीक के शुरु होने पर स्वागत किया है। रितेश शुक्ला ने पेपाल वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर यूपीआई का वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिससे भारतीयों यूजर्स को दुनिया में किसी चीज की खरीदारी करने के पेमेंट करने में और ज्यादा आसानी होगी।

जानिए क्या है पेपाल

अभी तक आप ने किसी चीज को इंटरनेशन सामान या सर्विस को खरीदा होगा, जहां पर पेपाल ऑप्सन मिलता है। बता दें कि पेपाल एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम कंपनी है, जो आपको दुनिया भर में पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मुहैया कराता है। जिससे डिजिटल वॉलेट से बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, या डेबिट कार्ड को लिंक करके ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। अब भारतीय यूजर्स को यूपीआई से भी पेमेंट करने का ऑप्सन मिलेगा। जिससे और भी आसानी हो जाएगी।