बदलते मौसम में फट जाती एड़ियां, ऐसे इस्तेमाल करें आलू, दूर हो जाएगा रूखापन

आज के समय लोग शरीर का काफी ख्याल रखते हैं। जाहिर है कि अच्छा दिखने के लिए स्किन-बाल आदि का ख्याल रखना होता है। लोग शरीर के इन जरूरी चीजों का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन अधिकतर लोग एड़ियों का ख्याल रखन भूल जाते हैं। पर रूखी और फटी एड़ियों के कारण पैरों का लुक खराब दिखता है। फटी एड़ियों से आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। वैसे लोग फटी एड़ियों को सही करने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपको पता है कि आप घर बैठे फटी एड़ियों को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

आलू होगा फायदेमंद

आलू का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है। आलू सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आलू में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं। अगर आप आलू का इस्तेमाल सही तरीके से करें तो स्किन को काफी फायदा पहुंचाया जा सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें आलू?

पहले एक आलू छील लें। अब इस आलू को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। एक बाउल में इस पेस्ट को निकाल लें और इसमें एक चम्मच कोकोनट ऑइल को मिक्स करके पेस्ट बना लें। आप कोकोनट ऑइल की जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ज्यादा अच्छा परिणाम चाहिए तो इस पेस्ट में ग्लिसरीन को भी मिला लें। अब इस पेस्ट को एड़ियों में 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

पाएं सॉफ्ट और खूबसूरत एड़ियां

आलू को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के बाद रूखी त्वचा को नमी दी जा सकती है। आलू में पाएं जाने वाले तत्व डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई लेयर बनाने में मददगार शाबित होते हैं। अगर आप फटी एड़ियां नहीं चाहते हैं तो आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एक हफ्ते के अंदर फर्क देखने को मिलेगा।