नई दिल्लीः आयुर्वेद में त्रिफला को बेहद कारगर औषधि माना गया है। त्रिफला को तीन फलों से तैयार किया है और इस वजह से इस चूर्ण को त्रिदोषिक रसायन माना जाता है। वात,पित्त और कफ तीनों में कोई भी समस्या हो, त्रिफला का चूर्ण खाना बहुत फायदेमंद होता है। वैसे त्रिफला का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। पर अगर आप त्रिफला को पानी में मिलाकर पीते हैं तो शरीर को डिटॉक्स करके कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
त्रिफला का पानी कैसे बनाएं?
अगर आपको त्रिफला का पानी बनाना है तो रात में एक गिलास पानी में 5 से 6 ग्राम त्रिफला पाउडर भीगने के लिए रख दें। अब इस पानी की उबाल लें और छानकर गुनगुना होने के बाद पीएं। ये सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। वहीं त्रिफला के पानी को रात में सोने से आधा घंटा पहले भी पिया जा सकता है। यहां जानें क्या हैं त्रिफला का पानी पीने के लाभ।
कब्ज की परेशानी दूर करना
त्रिफला का पानी पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज खत्म हो जाती है। इसे पीने से रोजाना पेट साफ़ रहेगा और डाइजेशन से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर होंगी। अगर रोजाना सुबह खाली पेट त्रिफला का पानी पीते हैं तो पेट साफ रहता है।
वजन कम करने में मदद
त्रिफला का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसकी वजह से तेजी से फैट बर्न होती है और वजन आसानी से कम किया जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
त्रिफला का पानी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर के टॉक्सिंस निकल जाते हैंऔर शरीर भी साफ होता है। स्किन के एक्ने दूर करने में मदद मिलती है। वहीं त्रिफला के पानी से बालों को धोया जाए तो जड़ें मजबूत होती हैं। इससे बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। साथ ही त्रिफला का पानी बालों को काला करने में मदद करता है।
त्रिफला का पानी पीते समय इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप रोजाना त्रिफला का पानी पी रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि इसके पीने से डायरिया और गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं होने का खतरा रहता है। सूखी स्किन होने पर त्रिफला का इस्तेमाल स्किन पर करें तो नारियल के तेल के साथ करें।