2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद लाइए Toyota Taisor, जानें कितनी बनेगी EMI?

नई दिल्लीः अगर आप टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Taisor खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके फाइनेंस प्लान के बारे में बताते हैं। जो लोग एकसाथ कार खरीदने के लिए सक्षम नहीं होते हैं वो लोग फाइनेंस प्लान पर खरीद लेते हैं। आइए आपको इसके फाइनेंस प्लान के बारे में बताते हैं।

Toyota Taisor की कीमत और फाइनेंस प्लान

Toyota Taisor के बेस वेरिएंट को 7.76 लाख रुपये की कीमत साथ उपलब्ध है। इसकी ऑन रोड कीमत 8.76 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 62,000 RTO चार्ज और लगभग 40,000 इंश्योरेंस शामिल है।

अब अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो बाकी की रकम बैंक से 6.76 लाख रुपये लोन के तौर पर लेने होंगे। डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने 10 हजार 882 रुपये की ईएमआई (EMI) देनी होगी। ईएमआई (EMI) देने के लिए 7 साल का समय मिलेगा। इसके साथ ही 9 फीसदी ब्याज दर से ब्याज देना होगा। 7 सालों में आपको 2.37 लाख रुपये ब्याज के रूप में देने होंगे। इस तरह से 11.14 लाख के करीब कुल खर्चा आएगा।

Toyota Taisor का डिजाइन

कंपनी ने Toyota Taisor को Maruti Fronx के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस SUV में नया हनीकॉम्ब मेश फ्रंट ग्रिल, ट्विन LED DRLs, शार्प LED टेललाइट्स, और स्पोर्टी बंपर दिए हैं। इसका लुक काफी आकर्षक है। आगे की तरफ दिया गया Toyota का लोगो काफी आकर्षक दिखता है।

Toyota Taisor के फीचर्स

Toyota Taisor के केबिन में कई मॉडर्न और स्मार्ट फीचर्स को दिया गया है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंटर में एक MID यूनिट मिलती है।

इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED हेडलैंप, और DRLs जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

कैसा है इंजन और माइलेज

Toyota Taisor में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें ज्यादा पावर और दमदार परफॉरमेंस मिलती है। कंपनी ने दोनों इंजन वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए हैं।

Toyota Taisor को CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.76 लाख रुपये से शुरू होकर 13.06 लाख रुपये तक जाती है।