2025 Renault Triber Facelift – नया लुक, नए फीचर्स, और भी बहुत कुछ

अगर आप बजट के अंदर एक स्पेसियस, फीचर-पैक्ड और स्टाइलिश 7-सीटर MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो 2025 Renault Triber Facelift आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है! इस नए अपडेटेड वर्जन में फ्रेश डिजाइन, कुछ नए फीचर्स और वही रिलायबल परफॉर्मेंस दिया गया है। तो चलिए, डिटेल में जानते हैं कि नया Triber क्या खास ऑफर करता है।

Read More – Honda की CB125 Hornet भारत में हुई लॉन्च – स्टाइल, पावर और टेक का है बेस्ट कॉम्बो

नया डिजाइन

Renault ने 2025 Triber को ब्रांड के नए इंटरलॉक्ड डायमंड लोगो के साथ लॉन्च किया है, जो इसे पहली बार किसी भारतीय मॉडल पर देखने को मिल रहा है। फ्रंट ग्रिल अब ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आता है, जबकि LED टेल लैंप्स को स्मोक्ड इफेक्ट और डार्क ट्रिम से कनेक्ट किया गया है। हेडलैंप्स का डिजाइन भी बदला गया है, जिसमें अब LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) शामिल हैं।

इंटीरियर

इसके इंटीरियर की बात करे तो अंदर से भी Triber में कई अपडेट्स किए गए हैं। डैशबोर्ड का लेआउट थोड़ा रिफाइंड किया गया है, और नए अप्रहोल्स्ट्री पैटर्न्स ने कैबिन को फ्रेश लुक दिया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें LED इंटीरियर लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे नए एडिशन मिलते हैं।

2025 Renault Triber Facelift Launched In India At Rs. 6.29 Lakh

इसके अलावा पुराने फीचर्स जैसे 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग्स अभी भी मौजूद हैं, जो Triber को सेगमेंट में फीचर-वाइज स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

परफॉर्मेंस

बात करे इसके परफॉर्मेंस की तो 2025 Triber के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT विकल्प दिए गए हैं।

Read More – Mahindra XUV 3XO की कीमत में 20,000 रुपये कटौती, दमदार इंजन के साथ मिलते धांसू फीचर्स

प्राइस

2025 Renault Triber की कीमतें ₹6.29 लाख (बेस Authentic वेरिएंट) से शुरू होकर ₹9.16 लाख (टॉप Emotion AMT वेरिएंट) तक जाती हैं। यह अभी भी भारत में सबसे किफायती 7-सीटर MPV में से एक है।