Vastu Tips: हिन्दू धर्म में सुख समृद्धि और साथ ही खुशहाली के लिए कई सारे वास्तु उपाय बताए गए हैँ जिन्हें अपनाने से जीवन से जुड़ी परेशानियां और समस्याएं दूर हो जाती हैँ। साथ ही इन्हें अपनाने से सुख समृद्धि के साथ घर में सकारात्मकता भी बढ़ती चली जाती है। साथ ही परिवार में ख़ुशी का माहौल भी रहता है।
ऐसे में आज हम आपको मंदिर से जुड़े इन खास वास्तु के उपायों के बारे में बतायेंगे। मंदिर से जुड़े इन वास्तु के उपायों के अपनाने से जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैँ। साथ ही भगवान कि कृपा भी प्राप्त होती है।
शिवलिंग
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो घर में हमेशा छोटा सा शिवलिंग ही रखना चाहिए। क्युंकि बड़े शिवलिंग को रखते हैँ तो नकारात्मकता बढ़ती जाती है। इसलिए घर के मंदिर में सदैव छोटे शिवलिंग को ही रखना शुभ माना जाता है।
माचिस
कहा तो ये भी जाता है कि घर के मंदिर में माचिस रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माहौल अशुभ हो जाता है। वहीं, घर में लड़ाई झगड़े और कलेश करने कि स्थिति भी बढ़ती जाती है।
घर में नहीं रखना चाहिए एक से अधिक शंख
कहा तो ये भी जाता है कि अपने घर में एक से अधिक शंख को नहीं रखना चाहिए क्युंकि ये अशुभ होता है। इसके अलावा खंडित शंख को भी मंदिर में गलती से भी नहीं रखना चाहिए। अगर आपके भी घर में एक से अधिक शंख रखें हैँ तो उन्हें तुरंत गंगा जी में प्रवाहित कर दें।
न रखें इस तरह कि तस्वीरें
याद रखें कि घर में कभी भी देवी देवताओं कि रौद्र रूप कि तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए। क्युंकि ये बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। घर में हमेशा देवी देवताओं कि शांत रूप में तस्वीर रखनी चाहिए।