Shaniwar Upay: शनिवार का दिन शनिदेव महराज जी का होता है। शनिदेव जी को न्याय के देवता भी कहा जाता है। इसलिए जैसे ही कोई भूल चूक हो जाए या गलती हो जाए तो सबसे पहले शनि देव जी से क्षमा जरूर मांग लेनी चाहिए। वहीं, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो लगातार पाप का घड़ा भरता रहता है, तो न केवल इस जन्म में बल्कि अगले जन्म में भी शनि देव जी नहीं क्षमा करते। कहा जाता है कि जब तक पापों घड़ा खाली नहीं हो जाता है, तब तक शनि देव जी जीवन में कोई न कोई दिक्कत या समस्या लेकर के आते रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य समस्यायों से लेकर के व्यक्ति को आर्थिक तंगी तक का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आपको भी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आज हम शनिदेव जी लेकर कुछ उपाय बताएंगें, इन उपायों को लेकिन आपको केवल शनिवार के दिन ही करना है।

जानिए शनिवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में:

शनिवार के दिन चढ़ाएं सरसों का तेल

दरअसल, सरसों का तेल शनि देव जी के ऊपर चढ़ाया जाता है, लेकिन क्यों तो शायद आपको नहीं पता होगा। तो इसके पीछे का कारण है कि शनिदेव जी को दरअसल रावण ने कैद कर लिया था। जिसके बाद शनि देव के आग्रह करने पर रावण ने उन्हें लंका से उछाल खूब दूर फेंका था। जब शनि देव जी घायल दशा को हनुमान जी ने देखा तो उन्होंने सरसों का तेल लगाया।

जिसके बाद ही हनुमान से काफी ज्यादा शनि देव जी प्रसन्न हुए। फिर शनि देव जी ने प्रशन्न होते हुए कहा कि जो भी भक्त शनिवार के दिन सरसों के तेल को चढ़ाएगा, उसके ऊपर सदैव हनुमान जी की भी कृपा बनी रहेगी। वहीं, स्वास्थ्य से लेकर के धन की समस्या से ग्रसित लोगों की समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

कौवे को रोटी खिलाना

शनिवार के दिन खासतौर पर कौवे को रोटी खिलाना बहुत ही ज्यादा फलदायी होता है। कहा जाता है कि जो भी इस दिन कौवे को रोटी खिलाता है उसके जीवन में शनि देव जी कभी पैसों की तंगी नहीं होने देते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें भी कौवे को रोटी शनिवार के दिन जरूर खिलाना चाहिए।

दान-पुण्य करें

शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान करना भी अत्यंत फलदायी होता है। शनिवार के दिन काला छाता, काला तिल, जूता, नए कपड़े किसी जरूरतमंद और गरीब को जरूर दान करें। इसके आलावा उड़द की दाल और चावल भी दान कर सकते हैं।

शनि रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करना न भूलें

शनिवार को शनि रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करना न भूलें। क्यूंकि ये बहुत ही ज्यादा फलदायी माना जाता है। इसलिए हर शनिवार को खासतौर पर जिनके ऊपर साढ़ेसाती, शनि दोष या ढैय्या चल रहा हो, उन्हें तो खासतौर पर शनि रक्षा स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल शनि देव जी प्रशन्न होंगें बल्कि धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

Latest News