Feng Shui: अगर आप फेंग शुई के बारे में जानते हैं तो आपको शायद पता हो कि ये एक चीनी विद्या होती है। फेंग शुई में ऐसे कई उपाय बताये गए हैं, जिनसे जीवन में चल रही समस्यायों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। कई बार घर में सब कुछ होते हुए भी फिनांसियल क्राइसिस यानी कि पैसों की तंगी का शिकार होना पड़ जाता है। जिसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे कि घर में किसी का बीमार हो जाना तो एकदम से सारे पैसों का खर्च हो जाना आदि और भी कई सारी धन की किल्लत हो सकती है।

ऐसे में अगर आप फेंगशुई के प्लांट को घर लेकर के आएंगें तो माना जाता है कि जीवन में धन-समृद्धि और सुख सुविधाओं से जीवन भर जाएगा।

ऐसे में फेंगशुई से जुड़े इन वास्तु उपायों के बारे में जरूर जानिए:

तुलसी: माना जाता है कि तुलसी का पौधा माँ लक्ष्मी जी का रूप होता है। ऐसे में अगर तुलसी जी के पौधे को घर में लगाते हैं तो जीवन में बरकत आती है और धन से जुड़ी सभी आर्थिक दिक्क्तें दूर होती चली जाती हैं। ऐसे में तुलसी के पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं साथ ही दीपक भी शाम के समय जला के रखें। अगर आप रोजाना ये कार्य करेंगें तो आर्थिक समस्याएं दूर होती चली जाएंगी।

मनी प्लांट: अगर आर्थिक समस्यायों से परेशान हैं तो अपने घर में मनी प्लांट के पौधे को जरूर लगाएं। मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है। मान्यता अनुसार इसे घर में लगाने से आर्थिक समस्यायों से राहत मिलती है। इसलिए घर के भीतर मनी प्लांट के पौधे को जरूर लगाएं

पीस लिली: अगर फाइनेंशली स्टेबिलिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने घर में पीस लिली के पौधे को लगाना न भूलें। पीस लिली घर या ऑफिस में लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती चली जाएगी, साथ ही आर्थिक समस्या भी हर तरीके की दूर हो जाएगी। पीस लिली लगाने से जीवन में तरक्की के नए-नए मार्ग भी खुलेंगें।

बांस का पौधा: बांस का पौधा भी घर के लिए काफी ज्यादा अच्छा शुभ माना जाता है। वहीं, ईस्ट कार्नर में अगर बैम्बू के पेड़ को लगाते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। इसलिए घर में बांस का पेड़ लगाना काफी ज्यादा अच्छा और शुभ होता है।

 

 

Latest News