Emergency Landing of Flight: अटलांटा के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट के इंजन में अचानक आग लग गई। इस दृश्य को देखकर फ्लाइट के 300 यात्री डर दहशत में आ गए. पायटल ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इसके बाद जल्दी-जल्दी को यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया है और फ्लाइट में लगी आह को बुझाया गया। हालांकि इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इंजन में अचानक लगी आग
आपको जानकारी के लिए बता दें कि डेल्टा एयरलाइंट का विमान DL446 अटलांटा के चली थी। यह प्लेन बोइंग कंपनी का 767-400 था। इस विमान के इंजन में अचानक आग लग गई। इसके बाद विमान की लॉस एंजिल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
https://x.com/i/status/1946615938956046816
इसमें फ्लाइट में लगभग 280 यात्री थे और इसके आलावा 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स भी थे। इस तरह कुल मिलाकर प्लेन में 300 यात्री थे। कहा जा रहा है कि प्लेन लगभग 25 साल पुराना है और इसमें 2 जनरल इलेक्ट्रिक इंजन CF6 दिए हुए हैं।
यात्रियों को राहत मिली
जब मीडिया ने यात्रियों से बातचीत की तो मीडिया ने बताया उन्होंने खिड़की से इंजन में लगी आग देखी। इसके बारे में उन्होंने क्रू मेंबर्स को जानकारी दी। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पायलट से बात की तो उन्होंने इंजन में आग लगने की बात कही। तुरंत ही पायलट ने ATC से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। जैसे ही अनुमति मिली वैसे ही यात्रियों के जान में जान आई। इसके बाद एयरपोर्ट पर सारे यात्रियों का मेडिकल चेकअप हुआ।
भारत में 12 जून को क्रैश हुआ था बोइंग प्लेन
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन 12 जून 2025 को क्रैश हुआ था। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के रवाना हुई थी। जैसे ही प्लेन उड़ा वो BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत से टकरा गया और गिर गया।
इसमें विमान आग लगने से क्रैश हो गया है, जिससे 242 यात्रियों में 241 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स सभी की जान चली गई थी। इसमें सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार ही बच पाया था।