Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कहा गया कि अगर वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में खुशियां आती हैं। अगर इन नियमों को नहीं मानते हैं तो बड़ा दोष लग सकता है। ऐसे ही घर में मंदिर को उत्तर-पूर्व की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं मंदिर में कुछ चीजों को रखने के लिए मना किया गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मंदिर में कुछ चीजों को रखने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। पूजा करने पर शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी। चलिए जानते हैं कि मंदिर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं?
लोग मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा को रखकर पूजा अर्चना करते हैं तो अच्छे फल की प्राप्ति होती है। वास्तु शस्त्र में बताया गया है कि मंदिर में गलती से नुकीली चीजों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो मंदिर में नुकीली चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
गलती से भी न करें शंख को लेकर ये गलती
पूजा के दौरान में शंख बजाय जाता है। शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख न रखें। जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी गलती से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसका व्यक्ति का असर जीवन प्रभाव पड़ता है।
देवी-देवताओं का वास नहीं होगा
मंदिर में गलती से गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए, क्योंकि देवी-देवता साफ-सफाई वाली जगह पर वास करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो मंदिर में गंदा कपड़ा और गंदगी होने से देवी-देवता वास नहीं करते हैं। वहीं चमड़े से बनी चीजों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए।