नई दिल्लीः वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए नियमों का पालन बहुत ही जरूरी है। हमारे घर और उसमें रखी चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि खाना खाने के भी कुछ नियम होते हैं। आपको बता दें कि किन जगहों पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए यह भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। अगर इसे नहीं मानते हैं तो जिंदगी में कंगाली आ जाएगी। आइए जानते हैं कि किन 5 जगहों पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।
1- दरवाजे के पास बैठकर खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पास या चौखट पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप गलती से ऐसा कर रहे हैं तो आपको संभल जाना चाहिए। इस जगह बैठकर खाना खाने से नकारात्मक एनर्जी का संचार होता है। मान्यता है कि इस जगह पर भगवान का वास होता है। इस तरह आप मां लक्ष्मी का अपमान कर रहे हैं। यानी आप के धन को हानि होगी।
2- पूजा घर के पास बैठकर खाना न खाएं
वास्तु के अनुसार, पूजा घर के पास में बैठकर खाना न खाएं। पूजा घर जैसी पवित्र जगह के पास खाना बैठकर अशुभ माना जाता है। पूजा घर के पास खाना खाने से ईश्वर का अपमान होता है। इसकी वजह से घर की सुख-शांति रूकती है। साथ ही सुख-शांति कोसों दूर रहते हैं।
3- बेड पर बैठकर खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर बैठकर खाना खाते हैं तो अब न खाएं। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। यानी पैसों की हानि होती है। इसके आलावा मानसिक तनाव भी घेर लेगा।
4- गंदी जगह पर बैठकर खाना न खाएं
अभी खाना साफ जगह बैठकर खाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदी जगह पर बैठकर खाना खाने से नेगेटिव एनर्जी घेर लेगी। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में साफ-सुथरी जगह पर बैठकर खाना खाएं।
5- गैस चूल्हे के पास बैठकर खाना न खाएं
कई बार जल्दीबाजी में लोग गैस चूल्हे के पास बैठकर खाना खाने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की शांति चली जाएगी।