Vastu Tips: हमेशा महसूस होता आलस तो इन 6 उपायों से करें दूर, मन और शरीर दोनों रहेंगे चुस्त

Vastu Tips for Laziness: कई बार लोग पूरा दिन बेड पड़े-पड़े बिता देते हैं। उनका किसी काम में मन नहीं लगता है। उनके मन तो आता है कि वो बहुत कुछ करें, लेकिन आलस के आगे उनकी एक नहीं चलती। अगर आप सच में चाहते हैं कि आपको आलस न आए और कुछ करना चाहते हैं तो आप वास्तु शास्त्र के कुछ टिप्स अपनाकर खुद को सुधार सकते हैं और आलस छोड़ काम में मन लगा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

आलस का कारण

अगर व्यक्ति आलस की वजह से कुछ नहीं कर पा रहा है तो इसके पीछे कई कारण हैं। जैसे कि एक कारण कुंडली में ग्रहों की दशा का खराब स्थिति में होना भी है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगर किसी शख्स की कुंडली में शनि, सूर्य, चंद्रमा, गुरु और राहू आदि दिशा गलत है तो यह ठीक नहीं होता है। इन कारणों से शख्स को सफल होने बहुत समय लगता है। इन कारणों से शख्स आलस में घिरा रहता है।

अपने वास्तु को करें ठीक

वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर घर का वास्तु ठीक कर लिया जाए तो खुद की जिंदगी से आलस भगा पाएंगे। जैसे कि अगर बेड के सामने शीशा लग हो तो तुरंत हटा दें। घर के मुख्य द्वार पर हमेशा साफ-सफाई रखें। वहीं अगर आप घर की दीवारों या कुशन और पर्दों का रंग चुनते समय वास्तु पर ध्यान देते हैं तो चीजों को सही किया जा सकता है। जैसे कि कुशन, पर्दों और डेकॉर वाले चीजें गोल्डन, हरे और नीले रंग की लेते हैं तो घर में सकारात्मक एनर्जी का संचार होगा।

जैसे कि ऊपर बताया गया है कि घर के वास्तु को ठीक कर लेते हैं तो आपके जीवन में सबकुछ अच्छा होगा। आपको आलस नहीं आएगा और आप अपने काम में मन लगा पाएंगे। आपके आसपास भी चीजें सही होंगी। आपको और भी कुछ चीजों का ध्यान देना होगा। जैसे कि कमरे की खिड़की खोल दें, जिससे घर में अच्छी हवा आए। इसके साथ ही कमरे में सेंटेड कैंडल और रूम फ्रेशनर करें, जिससे कमरे का माहौल खुशनुमा हो।